CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान

Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

13 हजार से ज्यादा उद्यमियों को मिला सहयोग

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। वहीं, आठ हजार से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण उद्यमियों को कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने में मदद दी जा रही है।

गांव के उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है। पहाड़ी मसाले, मंडुवा, झंगोरा, दालें, शहद, अचार, जैम, हस्तशिल्प और ऊनी उत्पाद जैसे स्थानीय सामान देश-दुनिया के बाजार में पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन उत्पादों को बड़े शहरों तक पहुंचाना है। इसी दिशा में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को अंब्रेला ब्रांड के रूप में विकसित किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण हाट, विपणन केंद्र, कलेक्शन सेंटर और एग्री सर्विस सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।

‘युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, देने वाला बने’

CM धामी ने कहा कि सरकार चाहती है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी तलाशने के बजाय दूसरों को रोजगार देने वाला बने। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र को उत्तराखंड में धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढें

भारत की चीनी जरूरत पर पाकिस्तान की नजर, क्या पड़ोसी देश से होगी खरीदारी?

तीन लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में पांच लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को 70 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। इनमें से तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर को कारोबार में बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही है।

पलायन रोकने पर भी सरकार का फोकस

CM धामी ने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक बड़ा उद्देश्य प्रदेश से पलायन को रोकना भी है। सरकार चाहती है कि युवाओं को रोजगार के लिए अपने गांव छोड़ने की मजबूरी न हो। उन्होंने कहा कि ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ (रीप) के जरिए भी ग्रामीण क्षेत्रों के अति-निर्धन परिवारों को आजीविका के साधनों से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

13 जिलों में होगी मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। इसके लिए प्रचार वैन के माध्यम से भी गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित करने के साथ ही उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की पुस्तक और वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी मॉड्यूल भी लॉन्च किए गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत की चीनी जरूरत पर पाकिस्तान की नजर, क्या पड़ोसी देश से होगी खरीदारी?

‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’ ट्रेलर आउट, मर्डर मिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

15 साल का इंतजार खत्म! त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल

अमृतसर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

हिंदी में रिलीज हुई ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’, दर्शकों ने बताया कैसी है हॉरर फिल्म

 

Spread the love

One thought on “CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित”

Comments are closed.

Madhya Pradesh Politics

अपना दल (एस) ने तेज किया संगठन विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी जिला कमान

Bhopal: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं। दल के संगठन प्रमुख और यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देशन पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More