अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश

Ayodhya

Ayodhya समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अयोध्या में आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है। अयोध्या प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की बात गांव-गांव और घर-घर पहुंच गयी है। अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न वोट मिलेगा। भाजपा ने मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्रीराम और देश के संविधान दोनों के साथ दगा किया। प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े

अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त, व्यवस्था ध्वस्त!

गुरूवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में  अखिलेश यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चढ़ावे के बारे में जनता ने अगर सही बता दिया तो यह मामला जितना दिख रहा है उससे बहुत बड़ा होगा। अभी तो गुप्त दान का कोई हिसाब किताब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का जो काम है, समाजवादी पार्टी वही जिम्मेदारी निभा रही है। BJP  सरकार ने अयोध्या में एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर जमीन के मुआवजे में भेदभाव किया। उनके साथ अन्याय किया। उन्हें प्रताड़ित किया।

वहां के लोगों ने सरयू नदी में खड़े होकर भाजपा को वोट नहीं देने की कसम खायी थी। इसी तरह से अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण में व्यापारियों और आम लोगों के मकानों दुकानों का उचित मुआवजा नहीं मिला। जमीनों के साथ बड़े पैमाने पर हेरफेर हुआ। भाजपा सरकार ने अयोध्या के लोगों के साथ न्याय नहीं किया। अयोध्या के पंच प्रमुख मंदिर राम निवास धाम के मामले में  अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर के हरिशंकर सफारी वाला की बात और उनकी मांगों की चर्चा भी राममंदिर के चढ़ावा चोरी की तरह होगी, इन्हें न्याय मिलेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय

सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ

राम मंदिर चोरी मामला: पुलिस जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Spread the love

homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
UP National Highway Projects
Uttar Pradesh

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: CM UP National Highway Projects : CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय […]

Spread the love
Read More
Theft of Badrinath offerings
Uttar Pradesh

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

पुलिस बोली- मोबाइल के नीचे ₹500 के नोट, सोने-चांदी के सिक्के ले जाता था Theft of Badrinath offerings :  बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने उन्हें 12 जुलाई की रात करीब […]

Spread the love
Read More