पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Untitled 3 copy 11

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 में उसका विवाह कृष्णा नगर क्षेत्र में ही अली नगर सुनहरा में हुआ था।

ये भी पढ़ें

गैस सिलेंडर के मामले में सरकार के दावे हवा हवाई

ईरानी डेलीगेशन को मारने की साजिश? NYT के दावे पर इजरायल ने दी तीखी सफाई

शादी में उसके पिता ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर नगद,जेवर और घरेलू सामान दिए थे इसके बावजूद उसके पति और ससुराल वाले एवं चचिया सास ससुर बुलेट गाड़ी और तीन लाख रुपए नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे,देवर गलत नियत भावना से छेड़खानी करता था जिसपर उसने अपने पति और ससुरालीजनो से शिकायत किया तो घर की बात कह उसे शांत करा दिया गया इस बीच उसे दो पुत्ररत्नो की प्राप्ति हुई।

लेकिन दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों का पिपासा शांत नहीं हुआ और उसे प्रताड़ित करते रहे और बीते वर्ष जुलाई माह में पति और ससुरालवालों ने सुबह सबेरे बच्चों समेत उसे घर से भगा दिया और कहा कि दो लाख रुपए लाने पर ही उसे प्रवेश मिलेगा। विवाहिता की शिकायत पर मंगलवार को कृष्णा नगर पुलिस ने घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न,छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More
Crime News

कठौता झील के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

चिनहट: एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव कठौता झील किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कठौता झील के किनारे गुरुवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Read More
Crime News

तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई थी पुष्टि प्रेम संबंध के शक में दिया था घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow : तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की हत्या उसी के पति सैलून कर्मी रोहित ने गला दबाकर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर तालकटोरा […]

Read More