ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

Untitled 6 copy

शाश्वत तिवारी

New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत व्यापारिक साझेदारी, भरोसेमंद सप्लाई चेन और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढें

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा ब्रिक्स बिज़नेस फोरम 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। मैंने आर्थिक मजबूती, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) के महत्व पर ज़ोर दिया। इससे हमें मौजूदा ग्लोबल आर्थिक माहौल के जोखिमों और अवसरों को समझने और उनसे निपटने में मदद मिलेगी। साथ ही, ठोस व्यवस्थाएं बनाने और विकल्पों का दायरा बढ़ाने के लिए ब्रिक्स देशों की एक-दूसरे की खूबियों का लाभ उठाने की अहमियत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने आगे कहा मुझे पूरा भरोसा है कि ब्रिक्स बिज़नेस फोरम 2026 पार्टनरशिप को मज़बूत करने, बाज़ारों तक पहुंचने, सप्लाई नेटवर्क को जोड़ने और व्यावहारिक कमर्शियल संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 3.51.12 PM (1)

विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया कई वैश्विक आर्थिक संकटों और सप्लाई चेन की बाधाओं से जूझ रही है, ऐसे में ब्रिक्स देशों को आपस में सहयोग बढ़ाना होगा और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाना होगा। इसी मंच से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी सदस्य देशों से अपनी पेमेंट प्रणालियों को आपस में जोड़ने और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने की अपील की।
बिज़नेस फोरम के संपन्न होने के बाद 12-13 सितंबर को प्रगति मैदान के ‘भारत मंडपम’ में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

ये भी पढें

ग्रॉसरी खरीदारी पर हर महीने मिल सकता है 1,000 रुपये तक कैशबैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत मिस्र, ईरान, यूएई, इथियोपिया और इंडोनेशिया जैसे नए सदस्य देशों के शीर्ष नेता और राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाले विभिन्न सत्रों एवं बैठकों के दौरान मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन, क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम, राष्ट्रीय मुद्राओं के इस्तेमाल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (HI) के सुरक्षित उपयोग और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के विस्तार पर अंतिम सहमति बनेगी। सम्मेलन के आखिरी दिन 13 सितंबर को एक साझा वैश्विक घोषणापत्र (ज्वाइंट डिक्लेरेशन) भी जारी किया जा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ग्रॉसरी खरीदारी पर हर महीने मिल सकता है 1,000 रुपये तक कैशबैक

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

 

 

 

Srinagar
National Politics

वंदे मातरम पर कांग्रेस से भिड़े उमर अब्दुल्ला, बोले- क्या कश्मीरियों को जेल भेजना है?

Srinagar: जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम के पूरे गायन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सहयोगी कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों का पालन करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने तीखे अंदाज में पूछा कि […]

Read More
Mayawati's successor
homeslider Politics Uttar Pradesh

आकाश से ईशान तक: मायावती के भरोसे की नई परीक्षा

प्रणय विक्रम सिंह राजनीति में विरासत सौंपना आसान है, विरासत संभालने वाला खोजना कठिन Mayawati’s successor: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती शायद इन दिनों इसी कठिन सवाल से गुजर रही हैं। जिस आकाश आनंद को कभी उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत का संभावित वाहक माना, उन्हें अवसर दिया, जिम्मेदारियां दीं और नाराजगी के बाद भी […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जिले में अपने वर्चस्व को पुनः स्थापित कर सकते हैं अमर मणि?

फरेंदा विधानसभा से स्वयं तो नौतनवां से बेटे अमन को चुनावी समर में उतारने का ऐलान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्व मंत्री और नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक अमरमणि त्रिपाठी जब से अपनी बाकी सजा माफ होने के बाद जेल से बाहर आए हैं, उन्हें कठिनाइयों से भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा […]

Read More