मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

Lucknow

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शुक्रवार को रायबरेली रोड के पास हरि रेस्टोरेंट के पास से पचास-साठ मीटर केबिल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढें

भारत-म्यांमार विकास सहयोग को नई रफ्तार, पाँच प्रोजेक्ट्स पर MOU

पुलिस को इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद हुए हैं। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक दस सितंबर 2026 को सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र स्थित तरसावां निवासी सत्य प्रकाश पुत्र राम सागर ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि चोरों ने रायबरेली लखनऊ रोड से अंडरग्राउंड केबिल चोरी कर ली है। इस सूचना पर डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह को चोरों की गर्दन दबोचने के लिए निर्देश दिए। अपने अफसर का फरमान मिलते ही इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को तीन लोगों को धरदबोचा।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 5.13.44 PM

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम उन्नाव जिले के थाना पुरवा क्षेत्र स्थित चमयानी सिंहपुर निवासी मुकेश पुत्र भीखा, कृष्णानगर क्षेत्र स्थित स्नेहलनगर निवासी अंकित वर्मा पुत्र स्व माता प्रसाद व सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के चिल्लावा निवासी गौरव श्रीवास्तव पुत्र स्व सोनू श्रीवास्तव बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग एक-दूसरे के मित्र हैं और नशा करने के आदी हैं। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

ग्रॉसरी खरीदारी पर हर महीने मिल सकता है 1,000 रुपये तक कैशबैक

 

Moradabad
homeslider Uttar Pradesh

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

Moradabad: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मुरादाबाद और रामपुर में भी कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण कई बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं और जरूरी […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

Saharanpur: सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मस्जिद प्रबंधन पर लगाए गए छह करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने की वसूली पर अगली सुनवाई तक […]

Read More
Patna
Bihar homeslider Uttar Pradesh

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 15 जिलों के 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Patna: बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का पानी फैलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अब तक प्रदेश के 15 जिलों के 88 प्रखंडों और 561 पंचायतों में 47 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई […]

Read More