भारत-म्यांमार विकास सहयोग को नई रफ्तार, पाँच प्रोजेक्ट्स पर MOU

Naypyidaw

शाश्वत तिवारी

Naypyidaw: भारत और म्यांमार ने दोनों देशों के बीच विकास सहयोग को और मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत सरकार की सहायता से संचालित होने वाली पांच ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ (QIP – त्वरित प्रभाव परियोजनाएं) के क्रियान्वयन के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन परियोजनाओं का प्राथमिक उद्देश्य म्यांमार के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।

म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा यह हस्ताक्षर समारोह म्यांमार के निवेश और विदेश आर्थिक संबंध मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री यू आंग क्याव होए और म्यांमार में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। भारत सरकार की ओर से इन समझौता ज्ञापनों पर दूतावास के प्रथम सचिव (विकास सहयोग) अमित श्रीअंश ने हस्ताक्षर किए, जबकि म्यांमार सरकार की तरफ से निर्माण मंत्रालय, होटल, पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय, सूचना मंत्रालय और सहकारिता व ग्रामीण विकास मंत्रालय के संबंधित महानिदेशकों ने हस्ताक्षर किए।

ये भी पढें

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

दूतावास ने कहा इन पांच परियोजनाओं का मुख्य लक्ष्य म्यांमार के विभिन्न हिस्सों में क्षमता निर्माण, कौशल विकास, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, मीडिया आउटरीच और सतत ग्रामीण विकास को मजबूती देना है। भारत सरकार ने म्यांमार के लोगों के लिए तात्कालिक आवश्यकता वाली इन पहलों को समर्थन देने के लिए अगले पांच वर्षों में 20 लाख अमेरिकी डॉलर तक की वित्तीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

इस तंत्र के तहत, भारत पिछले तीन वर्षों के दौरान यांगून क्षेत्र, नेपीडॉ, मांडले, तानिनथारी, सागाइंग, माग्वे, बागो क्षेत्र, शान राज्य और नागा स्व-प्रशासित क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, शिक्षा, हथकरघा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और सांस्कृतिक पुनरुद्धार जैसे क्षेत्रों में 12.5 लाख डॉलर की वित्तीय मदद पहले ही प्रदान कर चुका है। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में म्यांमार की लगातार मदद करता रहता है। यह समझौता भारत की इस नीति के तहत म्यांमार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

ग्रॉसरी खरीदारी पर हर महीने मिल सकता है 1,000 रुपये तक कैशबैक

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

 

 

 

Spread the love

One thought on “भारत-म्यांमार विकास सहयोग को नई रफ्तार, पाँच प्रोजेक्ट्स पर MOU”

Comments are closed.

New York
International

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

शाश्वत तिवारी New York: भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति में एक बार फिर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को ध्वस्त करते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों और क्षेत्रीय अखंडता पर अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है। अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक शांति और कूटनीति को लेकर भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण साझा किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य विषय ‘अद्वैत’ (वन रियलिटी) पर अपने विचार प्रस्तुत करते […]

Spread the love
Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More