गैस सिलेंडर के मामले में सरकार के दावे हवा हवाई

Untitled 2 copy 9
  • घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की जमकर हो रही कालाबाजारी

लखनऊ। देश और प्रदेश सरकार के दावे भले ही कुछ हो लेकिन हकीकत ठीक इनके विपरीत है। रसोई गैस की किल्लत की वजह से कई घरों का चूल्हा बंदी के कगार पर पहुंच गया है। हकीकत यह है कि अभाव के चलते गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। 950 में मिलने वाला गैस सिलेंडर 1200 से 1500 रुपए प्रति सिलेंडर मिल रहा है। इससे बदतर स्थित कमर्शियल सिलेंडर की हो गई है। यह सिलेंडर 2200 रुपए में मुश्किल से मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें

विश्व गुर्दा दिवस आज: किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन

बीते दिनों युद्ध के कारण सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में एकाएक बढ़ोत्तरी कर दी। घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। दामों में बढ़ोत्तरी के बाद अब आम जनता के सामने रसोई गैस की किल्लत हो गई है। आम जनमानस को घरेलू सिलेंडर प्राप्त करने के लंबी लाइन लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। तेलीबाग गैस एजेंसी और ममता गैस सर्विस में तो पिछले तीन दिनों से सिलेंडर की बुकिंग तक नहीं हो पा रही है। एजेंसी की इस तानाशाही की वजह से उपभोक्ताओं को 950 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर 1200 से 1500 रुपए ब्लैक में खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

CM डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का जलवा, पूरे प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह

इसी प्रकार कमर्शियल सिलेंडर भी दुकानदारों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बंगला बाजार स्थित संकटा स्वीट के प्रोपराइटर मदन ने बताया कि जो सिलेंडर पूर्व में 1500 रुपए में आसानी से मिल जाता था उसके लिए अब उन्हें 2200 से 2300 रुपए देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब सिलेंडर महंगा मिलेगा तो खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ना स्वाभाविक है। इसी प्रकार ठेले पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करके जीविका चलाने वाले पटरी दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। गैस सिलेंडर की किल्लत होने की वजह से सैकड़ों की संख्या में लोगों के घरों का चूल्हा जल पाना मुश्किल हो गया है।

Spread the love

रामपुर
homeslider National

जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी संग्राम तेज, 11 सपा सांसद रामपुर पहुंचे; छात्रों के समर्थन में उतरी पार्टी

रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिए जाने के बाद अब यह मामला राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के 11 सांसदों […]

Spread the love
Read More
Development projects
homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर में 127 करोड़ की विकास परियोजनाएं, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और नर्सिंग कॉलेज बनेगा

Development projects : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को करीब 127 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 38 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में पुलिस लाइन में आधुनिक ट्रांजिट हॉस्टल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल, नई सड़कें, पुल, […]

Spread the love
Read More
1
homeslider National

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं, बनेगा राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

India Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को नागरिकों का संवैधानिक अधिकार बताते हुए स्पष्ट किया है कि केवल प्रदर्शन होने के आधार पर पुलिस की कथित ज्यादतियों को सही नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने यह भी संकेत दिए कि वह पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए एक समान राष्ट्रीय […]

Spread the love
Read More