होली पर घर पर ही बनाएं क्रिस्पी आटे के पापड़, त्योहार का मज़ा दोगुना

ap 1772279043

होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है। इस खास मौके पर अगर आप कुछ पारंपरिक और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो आटे के पापड़ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। बाजार के पापड़ों की बजाय घर पर बने पापड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतर होते हैं। खास बात यह है कि इन्हें पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत तलकर परोसा जा सकता है।

आटे के पापड़ बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसके लिए 3 कप गेहूं का आटा, 4 कप पानी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, थोड़ा सा तेल और बेकिंग सोडा चाहिए।  सबसे पहले भारी तले वाले बर्तन में तेल लगाकर उसमें पानी डालें और नमक, जीरा व लाल मिर्च मिलाएं। अब इसे ढककर उबाल आने दें। उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे बेकिंग सोडा मिलाएं।

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

 

इसके बाद सबसे अहम स्टेप आता है—आटा मिलाना। आटे को थोड़ा-थोड़ा करके पानी में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न बनें। जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब इसे ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं। गैस बंद करने के बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, उन पर हल्का तेल लगाएं और पतले पापड़ बेल लें। तैयार पापड़ों को साफ कपड़े या प्लास्टिक शीट पर फैलाकर तेज धूप में 6 से 8 घंटे तक सुखाएं। अच्छी तरह सूखने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें देखें

होली के दिन इन पापड़ों को तलकर या भूनकर परोसें। चाय, ठंडाई या होली के पारंपरिक व्यंजनों के साथ ये पापड़ स्वाद को दोगुना कर देते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका कुरकुरा स्वाद बेहद पसंद आता है। इस बार होली पर घर में बने पापड़ों से मेहमानों का स्वागत करें और त्योहार को और खास बनाएं।

 

Spread the love

Japanese Beauty Secrets
Health Lifestyle

जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल

नेचुरल ब्यूटी का जापानी फॉर्मूला Japanese Beauty Secrets: दुनियाभर में जापानी महिलाओं की साफ, चमकदार और लंबे समय तक जवां दिखने वाली त्वचा की अक्सर तारीफ की जाती है। उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई देता है और उनके बाल भी मजबूत, घने व प्राकृतिक चमक से भरपूर होते हैं। ऐसे […]

Spread the love
Read More
Balcony Garden Tips
Lifestyle

घर की बालकनी में उगाएं इलायची, सही देखभाल से मिलेंगी ताजी फलियां

Balcony Garden Tips :  भारतीय रसोई में इलायची का खास महत्व है। चाय, मिठाइयों, बिरयानी और कई तरह के व्यंजनों में इसकी खुशबू स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन बाजार में इलायची की बढ़ती कीमतें आम लोगों की जेब पर असर डाल रही हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर की बालकनी, […]

Spread the love
Read More
SKIMS India Launch
Entertainment Lifestyle

भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

SKIMS India Launch : हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का लोकप्रिय फैशन ब्रांड ‘SKIMS’ अब भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने SKIMS के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। भारत […]

Spread the love
Read More