
चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट
पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन उसी कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका बेरहमी से कत्ल करा दिया। चाकुओं के वार से रामबाबू चीखता रहा और पुष्पा अपने प्रेमी के फोन का इंतजार कर रही थी। यह दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी नीरज मौर्या को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली है।
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक कृष्णानगर थाना क्षेत्र के एसएस ग्राउंड होटल के पास सड़क किनारे पड़े मौरंग पर एक सप्ताह पहले सोमवार सुबह रामबाबू मौर्या का खून से लथपथ शव मिला था। उसके गले से लेकर शरीर पर कई चाकू के वार किया गया था। उसकी पहचान उसके भाई काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी श्याम बाबू मौर्या ने अपने 35 वर्षीय भाई रामबाबू मौर्या के रूप में की थी।
ये भी पढें
सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’
शव की शिनाख्त होने के बाद हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज गहनता से मामले की छानबीन शुरू की तो पूछताछ में मृतक की पत्नी पुष्पा मौर्या की कई बातें विरोधाभास सामने आई। सबूत हाथ लगते ही पुलिस पुष्पा मौर्या को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने सोमवार को काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 30 वर्षीय पुष्पा मौर्या पत्नी रामबाबू मौर्या व उसके प्रेमी कानपुर नगर जिले के बिठुर थाना क्षेत्र स्थित पैगूपुर नया पुरवा निवासी 30 वर्षीय नीरज मौर्या पुत्र राम अवतार मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे बनाई थी हत्या किए जाने की योजना
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पूछताछ में पुष्पा मौर्या ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले रामबाबू मौर्या से हुई थी। बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके यहां रिश्तेदार नीरज का आना-जाना था कि इसी दौरान पुष्पा और नीरज के बीच अवैध संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी रामबाबू को लग गई तो वह विरोध करने लगा। दंपति के बीच कहासुनी के बाद रिश्ते में लग रहे मामा नीरज का आना-जाना बंद हो गया था। इसी के चलते अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर रामबाबू मौर्या की हत्या किए जाने की योजना बना डाली।
बताया जा रहा है शातिराना दिमाग वाली पुष्पा ने मृतक की मोटरसाइकिल को गायब कर दी और अपने प्रेमी नीरज के सहयोग से मोटरसाइकिल को बरामद भी करा ली। इसके बाद नीरज का फिर उसके घर आना-जाना हो गया। आरोपित पुष्पा मौर्या ने पुलिस को बताया कि वह रामबाबू को बालाजी दर्शन करने जाने की बात बताकर घर से बाहर चली गई तभी नीरज ने रामबाबू को बहाने से कृष्णानगर बुलाया और शराब पिलाकर घरेलू चाकू से ताबड़तोड़ वारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया और शव को फेंककर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत
राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम
बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

