चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

Untitled 6 copy

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 5 मार्च (गुरुवार) की रात तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक सीमा पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

ये भी पढ़ें

खामनेई के करीबी शामखानी की भी मौत, जानिए कौन है ईरान का सुप्रीम लीडर खामनेई

इस दौरान पैदल यात्रियों के साथ-साथ निजी और सार्वजनिक वाहनों-दोपहिया, चार पहिया व भारी वाहनों-के सीमा पार आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में रुपंदेही जिले के सहायक प्रमुख जिलाधिकारी एवं सूचना अधिकारी मेघनाथ उपाध्याय ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें

चरम पर तनावः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि मानवीय और आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंध से छूट दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित एम्बुलेंस व अस्पताल के आवश्यक वाहन, दूध के टैंकर और पेयजल आपूर्ति वाहन, शव वाहन, अग्निशमन सेवा (दमकल) तथा विद्युत एवं दूरसंचार मरम्मत से जुड़े वाहन निर्धारित जांच के बाद आवागमन कर सकेंगे। सीमावर्ती बुटवल क्षेत्र तथा बेलहिया (सोनौली) नाका सहित अन्य मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में यात्रा की योजना पहले से बना लें और चुनावी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

Bengaluru
International

भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच

Bengaluru: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव का नाम कर्नाटक में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया के दौरान चर्चा में आ गया है। मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग को लेकर अंतर सामने आने के बाद उन्हें अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More