चेन्नई में कोहरे का कहर, कई उड़ानों का रूट बदला

flight tickets jpg

चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार तड़के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब घने कोहरे के कारण कई घंटों तक उड़ान संचालन बाधित रहा। कम दृश्यता की वजह से न सिर्फ फ्लाइटों में देरी हुई, बल्कि कुछ विमानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट भी करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, सुबह के समय मीनांबक्कम एयरपोर्ट क्षेत्र में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दृश्यता 1500 मीटर के आसपास थी, जो कुछ ही समय में तेजी से घटने लगी। साढ़े छह बजे दृश्यता घटकर लगभग 350 मीटर रह गई और साढ़े सात बजे तक यह मात्र 150 मीटर तक पहुंच गई।

ये भी पढ़े

चश्मे से मिलेगी छुट्टी! अपनाएं रामदेव की आंखों की एक्सरसाइज

 

कम दृश्यता के चलते चेन्नई आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। कुआलालंपुर और हैदराबाद से आ रही दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक निजी एयरलाइन की फ्लाइट को बेंगलुरु वापस भेजा गया। इसके अलावा कई घरेलू उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई। अचानक हुए इन बदलावों से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार किया, वहीं कुछ को अपनी आगे की यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दृश्यता में सुधार हुआ, उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।

ये भी पढ़े

जीवनसाथी चुनना व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता का हिस्सा है, जिसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप असंवैधानिक

 

 

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More