चश्मे से मिलेगी छुट्टी! अपनाएं रामदेव की आंखों की एक्सरसाइज

9767871e1c52e16284cc11b4533093d51691247260146603 original

Health : अच्छी सेहत के लिए लोग दिल, लिवर, किडनी और मसल्स पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन आंखों की सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जबकि आंखें न केवल देखने का जरिया हैं, बल्कि शरीर की कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी देती हैं। आंखों के जरिए शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और यहां तक कि ऑक्सीजन लेवल की कमी के लक्षण भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है।

ये भी पढ़े

जीवनसाथी चुनना व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता का हिस्सा है, जिसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप असंवैधानिक

आंखों से जुड़ी बीमारियां क्यों हैं खतरनाक

आज के समय में कैटरेक्ट, मायोपिया, ड्राई आई सिंड्रोम और ग्लूकोमा जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक 40 साल की उम्र के बाद अगर बार-बार धुंधला दिखे, सिरदर्द बना रहे या रात में रोशनी चुभने लगे, तो यह ग्लूकोमा की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों में इस बीमारी का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में लगभग दोगुना माना जाता है। भारत में ही ग्लूकोमा के मरीजों की संख्या करोड़ों में है।

ये भी पढ़े

बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला

 

स्क्रीन टाइम बना आंखों का सबसे बड़ा दुश्मन

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आंखों की रोशनी को कमजोर कर रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, सूखापन और थकान की समस्या बढ़ जाती है। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से बेचैनी, चिड़चिड़ापन और सुस्ती भी तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आंखों और दिमाग पर पड़ता है।

बाबा रामदेव के योगिक उपाय

स्वामी रामदेव के अनुसार, आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए रोजाना प्राणायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम आंखों की नसों को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं। सुबह-शाम 20–30 मिनट प्राणायाम करने से आंखों की थकान कम हो सकती है।

आहार से बढ़ाएं नजर की ताकत

आयुर्वेद में गाजर, आंवला, शकरकंद और स्ट्रॉबेरी को आंखों के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसके अलावा बादाम, सौंफ और मिश्री को पीसकर रात में गर्म दूध के साथ लेने से भी आंखों की कमजोरी में सुधार हो सकता है। महात्रिफला घृत और एलोवेरा-आंवला जूस का सेवन भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

Anxiety Symptoms
Health

Anxiety Symptoms : शरीर देता है ये संकेत, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं

Anxiety Symptoms : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। काम का दबाव, रिश्तों की उलझन, आर्थिक तनाव और भविष्य की चिंता कई लोगों को मानसिक रूप से कमजोर बना रही है। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि उनके शरीर में हो […]

Read More
International Nurses Day
Analysis Health homeslider International

विश्व नर्स दिवस:  ‘लेडी विद द लैंप’ की विरासत: बीमारों को नया जीवन देती हैं नर्सें

राजेन्द्र गुप्ता किसी भी बीमार व्यक्ति की सेवा नर्स या पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा जिस निष्ठा, आत्मीय ता, त्याग और समर्पण के साथ सहजता से की जाती है, उस तरह से शायद अपना भी न कर पाए। मरीज को नकारात्मक सोच से बाहर निकालकर उसे एक नया जीवन देने में नर्स की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका […]

Read More
मार्निंग वॉक
Health homeslider Life Style Lifestyle

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे […]

Read More