नाश्ते में बनाएं पाव भाजी पराठा, ऐसा मजेदार स्वाद कि बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे घरवाले

pav bhaji paratha recipe 06 02 2026 1770347227

Health : अगर आप रोज़-रोज़ वही आलू या पनीर के पराठे खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब नाश्ते में कुछ नया और मजेदार ट्राय करने का समय आ गया है। ब्रेड से बनी पाव भाजी खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन अगर वही पाव भाजी वाला स्वाद आपको पराठे में मिल जाए तो? जी हां, आज हम बात कर रहे हैं पाव भाजी पराठा की, जो स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले तारीफ करते नहीं थकते। नाश्ते में ब्रेड खाने की बजाय अगर आप गेहूं के आटे से बना यह पराठा खाते हैं, तो यह ज्यादा हेल्दी भी होता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। खास बात यह है कि इस पराठे में ढेर सारी सब्जियां डाली जाती हैं, जिससे बच्चों को बिना नखरे के सब्जियां खिलाने का यह एक शानदार तरीका बन जाता है।

पाव भाजी पराठा क्यों है खास?

पाव भाजी पराठा का स्वाद बिल्कुल पाव भाजी जैसा होता है, लेकिन इसमें पाव की जगह कुरकुरा और नरम पराठा होता है। इसमें मक्खन, सब्जियां और पाव भाजी मसाले का परफेक्ट बैलेंस होता है। इसे आप सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या फिर शाम की चाय के साथ भी बना सकते हैं।

पाव भाजी पराठा बनाने की सामग्री

इस पराठे की स्टफिंग के लिए आप सीजनल सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, फूलगोभी, बीन्स और उबले हुए आलू इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों शानदार बना देते हैं। साथ में पाव भाजी मसाला, नमक, नींबू का रस और हरा धनिया इसकी खुशबू को और बढ़ा देता है।

ये भी पढ़े

ड्रग्स केस में फंसी अभिनेत्री अंजू कृष्णा: चेन्नई में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार, सात अन्य लोग भी हिरासत में

पाव भाजी पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें या ग्राइंडर में हल्का सा चॉप कर लें। 1-2 आलू उबालकर अलग रख दें। अब एक पैन में बटर डालें और उसमें लहसुन-प्याज भूनें। इसके बाद सारी सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। अब इसमें नमक और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। उबले हुए आलू को मैश करके सब्जियों में मिला दें और 4-5 मिनट तक पकने दें। आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपकी स्टफिंग तैयार है। अब गेहूं के आटे को नरम गूंथ लें। एक लोई लें, उसमें 2-3 चम्मच स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेल लें। गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। ऊपर से बटर लगाकर गरमागरम सर्व करें।

परोसने के सुझाव

इस पाव भाजी पराठा को आप दही, मक्खन या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। घर आए मेहमानों के लिए यह एक शानदार ब्रेकफास्ट या स्नैक ऑप्शन है।

ये भी पढ़े

चेन्नई में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा: H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

 

Spread the love

Pancreatic cancer medication
Health

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए

Pancreatic cancer medication: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज को लेकर एक नई रिसर्च ने उम्मीद जगाई है। डाराक्सोनरासिब नाम की दवा ने पहले से इलाज करा चुके मेटास्टेटिक पैंक्रियाटिक डक्टल एडेनोकार्सिनोमा के मरीजों में कीमोथेरेपी की तुलना में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। इस अध्ययन के परिणाम प्रतिष्ठित न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन (NEJM) में प्रकाशित हुए हैं। […]

Spread the love
Read More
Eye problems
Health Lifestyle

मानसून में आंखों की सूजन-जलन को न करें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में आंखों को लेकर रहें सतर्क Eye problems during the monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह आंखों की सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। मानसून में आंखों में लालपन, जलन, सूजन, पानी आना और चिपचिपा स्राव जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई […]

Spread the love
Read More
Benefits of Okra
Health

भिंडी खाने के हैं कई फायदे, डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया क्यों डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

Benefits of Okra: भारतीय रसोई में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। मसालेदार भिंडी हो, भरवा भिंडी या फिर भिंडी दो प्याजा, इसका स्वाद हर रूप में अलग और खास होता है। लेकिन स्वाद के साथ-साथ भिंडी पोषण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें […]

Spread the love
Read More