चेन्नई में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा: H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

demo 1770354506

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बर्ड फ्लू (H5N1 वायरस) के फैलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई इलाकों में सैकड़ों कौवे मृत पाए गए हैं, जिनकी लैब जांच में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर खतरा मानते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कौवों की मौत की वजह बेहद खतरनाक इन्फ्लूएंजा A वायरस का स्ट्रेन H5N1 है, जो पक्षियों में तेजी से फैलता है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने आम जनता के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़े

सनातन संस्कृति की चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : धामी

सरकार की सख्त एडवाइजरी
मरे हुए पक्षियों को हाथ न लगाएं

किसी भी मृत पक्षी की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें
पोल्ट्री और जंगली पक्षियों के शवों को बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत जलाया जाए या गहरे गड्ढों में दफनाया जाए
वहीं, केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को पत्र लिखकर पूरे प्रभावित इलाकों में व्यापक निगरानी और सख्त नियंत्रण उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है H5N1 वायरस: H5N1 इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक अत्यंत खतरनाक रूप है, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है।

पोल्ट्री पक्षियों : जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है और बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि यह वायरस ज्यादातर पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ मामलों में यह इंसानों और अन्य जानवरों तक भी पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पूरे टूर्नामेंट से बाहर

कितना खतरनाक हो सकता है बर्ड फ्लू?
विशेषज्ञों के अनुसार H5N1 संक्रमण इंसानों में दुर्लभ जरूर है, लेकिन जब होता है तो बेहद गंभीर साबित हो सकता है। कई मामलों में मरीजों को गंभीर निमोनिया और सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ा है समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा भी बढ़ सकता है

सतर्कता ही बचाव है: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, लेकिन पूरी सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध पक्षी की मौत को नजरअंदाज न करें और तुरंत सूचना दें।

Spread the love

National Politics

वंदे मातरम के पूरे गायन पर SC ने मांगा केंद्र से जवाब

New Delhi: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों का गायन अनिवार्य किए जाने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और कर्नाटक के संगीतकार टी. एम. कृष्णा ने यह याचिका दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। […]

Spread the love
Read More
National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More