ड्रग्स केस में फंसी अभिनेत्री अंजू कृष्णा: चेन्नई में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार, सात अन्य लोग भी हिरासत में

anju krishna 1770349480

चेन्नई। तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंजू कृष्णा को ड्रग्स रखने के आरोप में चेन्नई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को ANIU की साउथ टीम ने वलसरवक्कम इलाके में छापेमारी कर अंजू कृष्णा समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया। मौके से मेथामफेटामाइन, गांजा, भांग और LSD जैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार? क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में…

अभिनेत्री अंजू कृष्णा
असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेधा
कार्तिक राजा
यशवंत
श्रीराम
अल्विबिनशा
वेंकटेश कुमार

ये भी पढ़े

इंस्पेक्टर हजरतगंज: पंडित के सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में..

छापेमारी के दौरान अधिकारियों
6 ग्राम मेथामफेटामाइन
7 ग्राम OG गांजा
15 ग्राम भांग
1 LSD स्टैम्प
9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

कौन हैं अंजू कृष्णा? जानिए उनका फिल्मी सफर
31 वर्षीय अंजू कृष्णा तमिल और मलयालम सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं। IMDb के अनुसार उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें आकाशम कडन्न, आरो, ओम वेल्लिमालई (2023), खास तौर पर चर्चा में रही है। इस फिल्म का निर्देशन ओम विजय ने किया था और इसमें सुपरगुड सुब्रमणि व वीरा सुभाष मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

ये भी पढ़े

50% विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी, इंडिगो और एयर इंडिया सबसे ज्यादा प्रभावित

सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
अंजू कृष्णा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 23.6 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने ग्लैमरस फोटोशूट, मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और निजी पलों की झलक साझा करती रहती हैं।

गिरफ्तारी पर इंडस्ट्री में मची हलचल
अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उन्हें तुरंत दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करने की अपील कर रहे हैं। ANIU अधिकारी फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Spread the love

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसने ‘राका’ को लेकर […]

Spread the love
Read More