गोंडा में ब्लैकमेलिंग से टूटा इंजीनियर

untitled design 2025 12 21t101024955 1766292042
  •  शादीशुदा प्रेमिका और कैशियर पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के बाद शादीशुदा महिला सोनल सिंह और उसके पति अजीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोर्ट से जेल जाते समय दोनों के चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया, बल्कि पति अजीत हंसता हुआ दिखाई दिया, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली में पूछताछ के दौरान भी पति-पत्नी का रवैया बेहद असंवेदनशील रहा। दोनों लगातार हंसते रहे और पुलिस द्वारा फटकार लगाए जाने के बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कहा कि “किसी के मरने से हमें क्या फर्क पड़ता है।”

प्यार, पैसों और फर्जी मुकदमे का जाल

जांच में सामने आया है कि JSW पेंट कंपनी में कार्यरत इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पहचान पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला सोनल से हुई। जनवरी 2025 में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इस दौरान सोनल ने अभिषेक से करीब 7 लाख रुपये ऐंठ लिए, जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग और नकद रकम शामिल थी।

जब अभिषेक को पूरे रिश्ते में धोखे का एहसास हुआ तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर सोनल और उसके पति अजीत ने कथित रूप से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अभिषेक पर अश्लील फोटो खींचने और ब्लैकमेल करने का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद अभिषेक को जेल भेज दिया गया।

जेल से छूटने के बाद बढ़ा दबाव

जेल से रिहा होने के बाद भी अभिषेक की परेशानियां कम नहीं हुईं। आरोप है कि सोनल और अजीत ने मुकदमा खत्म कराने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की और भविष्य में भी पैसे देने की शर्त रखी। यह मानसिक दबाव अभिषेक सहन नहीं कर सका।

17 दिसंबर की शाम अभिषेक ने अपने कमरे में व्हाट्सऐप चैट, वीडियो कॉल और पैसों के लेन-देन से जुड़े 35 प्रिंटआउट दीवारों पर लगाए और फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा कि वह लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान था।

Spread the love

Maharajganj
Sports Uttar Pradesh

66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच

SSB ने नेपाल APF को 2-0 से हराया दोनों के बीच संबंध हुए मजबूत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया। यह मैच 66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल की 27 वीं वाहिनी APF के बीच सम्पन्न हुआ। मैच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा हत्याकांड प्रकरण में तलाश तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा

शीतलहर-कोहरे में हादसे रोकने के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित जगहों पर रहेंगे तैनात सड़क हादसों को रोकने के लिए अनफिट और असुरक्षित वाहनों पर होगी कार्रवाई कोहरे में सड़क सुरक्षा के लिए संकेतक दुरुस्त करने के निर्देश Lucknow: उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे […]

Spread the love
Read More