छात्रवृत्ति घोटाले में देहरादून की निजी यूनिवर्सिटी को ED का नोटिस, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

rupess

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड के निजी विश्वविद्यालय डीआईटी यूनिवर्सिटी पर अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति घोटाला मामले में शिकंजा कस दिया है। ईडी ने देहरादून स्थित डीआईटी यूनिवर्सिटी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोटिस भेजा है। ईडी के देहरादून कार्यालय ने एससी एसटी स्कॉलरशिप घोटाला मामले की जांच करते हुए यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अनुज अग्रवाल को जारी नोटिस में 10 दिन के अंदर ईडी कार्यालय में जवाब देने को कहा है।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड के जौनसार में धूमधाम से मनाया जा रहा है बूढ़ी दीवाली का पर्व

जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले ही ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले से जुड़े मामलों में देहरादून की विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी, उसके चेयरमैन शरद गुप्ता और अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के नाम शामिल थे। प्रवर्तन निदेशालय की जांच से यह खुलासा हुआ कि उत्तराखंड में 2011-12 से 2016-17 के बीच कुछ संस्थानों ने एससी एसटी छात्रों के नाम पर फर्जी दाखिले दिखाकर छात्रवृत्ति हड़प ली थी। जांच के दौरान अब तक दो आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

ईडी ने देहरादून में एससी एसटी छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की शुरुआत हरिद्वार के थाना सिडकुल में दर्ज एफआईआर के आधार पर की थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ संस्थानों ने फर्जी दाखिले दिखाकर छात्रवृत्ति का लाभ उठाया गया। चार्जशीट में वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी और उसके चेयरमैन शरद गुप्ता के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आरोपी बनाया गया।

Spread the love

Uttarakhand Weather

मानसून की विदाई या आखिरी इम्तिहान?

जाते-जाते भी तबाही मचा रहा मानसून मौसम, चार धाम यात्रा स्थगित बादलों ने फिर याद दिलाई इंसान की औकात                                                                         […]

Spread the love
Read More
Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More