
विधायक ऋषि त्रिपाठी प्रयास रंग लाया
मनोज कुमार त्रिपाठी
Nautanwa: कई दशकों बाद नौतनवां नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण की मंजूरी आखिर मिल ही गई। इसका पूरा का पूरा श्रेय विधायक ऋषि त्रिपाठी को जाता है। कहते हैं कि जब मंशा साफ हो और प्रयास सच्चे हों, तो लंबे समय का इंतजार भी बेहद खूबसूरत खबर में बदल जाता है। कुछ ऐसा ही आज नौतनवां नगरवासियों के साथ हुआ, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के नवनिर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की खबर ने हर चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई, पूरे नगर में एक अलग ही खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। हर कोई इस बहुप्रतीक्षित सौगात का जश्न मनाने लगा, क्योंकि यह सिर्फ एक इमारत का निर्माण नहीं, बल्कि नौतनवां के हर नागरिक की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आस को मिला एक मजबूत सहारा है।
ये भी पढें
गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा NH-102 बंद, रेवा घाट के पास चार फीट पानी
शुक्रवार को जैसे ही नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी लखनऊ से लौटकर अपने आवास पहुंचे, उनके स्वागत और बधाई देने वालों का तांता लग गया। नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपने सभी सभासदों के साथ विधायक आवास पहुंचे। उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर पूरी नौतनवां जनता की तरफ से उनका आभार जताया।
बधाई देने वालों में विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, राजाराम जायसवाल, जायसवाल सभा के अध्यक्ष उमा जायसवाल समेत नगर के तमाम सम्मानित व्यवसायी और गणमान्य लोग शामिल रहे।

माहौल उस वक्त और भी आत्मीय हो गया जब विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आए हुए सभी आगंतुकों को खुद मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नगरवासियों को इस बड़ी उपलब्धि की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि जिस घड़ी का नौतनवां को कई दशकों से इंतजार था, वह आज आ ही गया। शीघ्र ही अत्याधुनिक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मैं इस अभूतपूर्व सौगात के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कई दशकों पुरानी इस मांग के पूरे होने से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि हर गरीब और जरूरतमंद को अपने ही नगर में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था
AI फोटो से मचा हड़कंप, मगरमच्छ की तलाश में जुटे अधिकारी; शख्स पर केस
तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी


One thought on “कई दशकों बाद नौतनवां नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण को मिली मंजूरी”
Comments are closed.