प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

Untitled 5 copy 24
  • हे भगवान! जुए में पत्नी को हार गया पति, फिर ससुर-जेठ समेत आठ लोगों ने किया गंदा काम
  • दूसरी महाभारतः बारी-बारी से रेप की यह कहानी सुनकर होकर उड़ जाएंगे होश

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। आपको महाभारत में जुए वाली कहानी याद होगी। यदि विस्मृत हो गया है तो गौर से पढ़िए। धर्मराज युधिष्ठिर धूर्त शकुनी के साथ जुआ खेलने बैठे तो जीत की आस में आखिरी दांव अपनी पत्नी का लगा बैठे। लेकिन वो भी हार गए, फिर क्या दुष्ट दुर्योधन ने भरी सभा में द्रोपदी को नंगा करने की जुगत में भिड़ गया। लेकिन वहां भगवान श्रीकृष्ण पहुंचे और उसकी लाज बचा लिए। लेकिन इस महाभारत में दानिश अपनी पत्नी तो हार गया, लेकिन उसके जीवन में कोई श्रीकृष्ण नहीं थे, लिहाजा उसके पिता, भाई समेत आठ लोगों ने उसकी पत्नी के साथ गंदा काम किया। उसकी पत्नी प्रैग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया और इससे भी जालिमों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उस पर तेजाब डालकर नदी में धकेल दिया।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

खबरों के मुताबिक दानिश की पत्नी का घर में जेठ, ननदोई और ससुर ने भी उसका दैहिक शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो बलात गर्भपात भी लोगों ने करा दिया। इतना सब सहने के बाद भी पीड़िता बचकर अपने घर पहुंच गई। कहानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। वहां गांव में मौजूद पीड़िता की ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो सुनने वाले दंग रह गए। युवती ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार की दिल दहला देने वाली कहानी साझा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब एक साल पहले 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी दानिश से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन यातना में बदल गया। युवती का कहना है कि उसका पति शराब और जुए का आदी था और इसी लत ने उसके जीवन को नरक बना दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया। युवती ने बताया कि पति के हारने के बाद आठ लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इनमें से वह तीन को नाम से पहचानती है। इनके नाम हैं उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल। ये गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। युवती ने आगे आरोप लगाया कि- यह पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई। उसके अनुसार, ससुराल पक्ष के कई सदस्यों ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

आरोप है कि उसके जेठ शाहिद, ननदोई शौकीन और स्वयं उसके ससुर यामीन ने दहेज लाने का दबाव डालते हुए उसका शोषण किया। पीड़िता ने दावा किया कि जब वह गर्भवती हुई, तो परिवार वालों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि अत्याचार बढ़ते-बढ़ते जानलेवा हमलों तक पहुंच गए। उसके मुताबिक, उसके पैरों पर तेजाब डाला गया और उसे मारने की नीयत से नदी में धक्का दे दिया गया। वह किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसकी मदद की। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष अब उसके पिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है। अपने साथ हुए अत्याचारों की शिकायत लेकर युवती एसपी कार्यालय पहुंची और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि- पीड़िता की तहरीर पर बिनोली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ रहें सावधान

Today’s Horoscop : मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही […]

Spread the love
Read More
IAS Promotion
Uttar Pradesh

शासन ने किए 18 IASअफसरों के तबादले

सहायक मजिस्ट्रेट से संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती शाहजहांपुर, बस्ती, बदायूं समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। सभी सहायक मजिस्ट्रेटों को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: हत्थे चढ़ा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजता था पैसा, मसूद अजहर का करता था प्रचार बिहार के पूर्णिया का रहने वाला जफर गिरफ्तार, व्हाट्सएप-फेसबुक से फैलाता था जिहादी जहर ए अहमद सौदागर Lucknow : उत्तर प्रदेश एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। ATS ने […]

Spread the love
Read More