मेरी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती

Untitled 30 copy 3
  • फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई डॉ. शाहीन के पिता का दावा
  • संदिग्ध महिला आतंकी के भाई डॉ. परवेज अंसारी के भी घर छापेमारी
  • पिता से पूछताछ कर रही जांच एजेंसियां

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद से पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई लालबाग क्षेत्र के खंदारी बाजार स्थित डॉ शाहीन के घर जांच एजेंसियों ने छापेमारी की। घर न तो शाहीन मिली और न ही उसके भाई डॉ. परवेज अंसारी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान घर पर मिले उसके पिता से जांच एजेंसी के अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ शुरू की तो वे बेबाकी के साथ कहा कि उनकी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाहीन काफी समय पहले यहां से चली गई थी और वह फरीदाबाद में रहकर नौकरी करती है। उन्होंने जांच एजेंसी व पुलिस को बताया उसकी शादी महाराष्ट्र में हुई है।

ये भी पढ़े

दहशतगर्त डॉक्टरों से दहली दिल्ली, दिल में हिंदुस्तान तो कैसे बन रहे फिदायीन…

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से हैं गहरे तार

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मैट्रो स्टेशन के हुए धमाके को लेकर जांच जारी और इसके तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी जोड़े जा रहे हैं। इसे लेकर फरीदाबाद से आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद  के घर पर भी एनआईए, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान घर पर मिले शाहीन के पिता शाहिद अंसारी ने कहा कि मेरी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती। आतंकी संगठन से ताल्लुक रखने के मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ शाहीन के पिता ने कहा, मेरे तीन बच्चे हैं, बड़ा बेटा शोएब है जो मेरे साथ रहता है, दूसरी शाहीन है जिसकी आप बात कर रहे हैं। उन्होंने ने जांच एजेंसी के अधिकारी, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस से कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं है, मैंने एक महीने पहले शाहीन से बात की थी, परवेज से हर हफ्ते बात होती है। बताते चलें कि जिस डॉक्टर शाहीन को सोमवार फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है उसका परिवार लखनऊ के डालीगंज स्थित 121 नंबर मकान में रहता है। उसके पिता ने कहा कि शाहीन तीन भाई बहन है, सबसे बड़ा बेटा शोएब यहीं पिता के साथ रहता है और दूसरे नंबर पर शाहीन थी जिसकी सोमवार गिरफ्तारी हुई है। बताया कि डॉ शाहीन ने इलाहाबाद से मेडिकल की पढ़ाई की थी उनका बेटा परवेज है, जिसके घर पर मंगलवार सुबह जांच एजेंसियों, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी की है।

ये भी पढ़े

बम की सूचना के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट

पिता शाहिद के मुताबिक GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता रही है उनकी बेटी

बताया जा रहा है कि शाहीन कानपुर जिले के GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रही हैं। लोक सेवा आयोग से उसका चयन हुआ था। वर्ष 2009 व 2010 के बीच कन्नौज में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए तबादला भी हुआ। उसके बाद वर्ष 2013 में मेडिकल कॉलेज कानपुर से अचानक बिना सूचना अनुपस्थित हो गई, सूबे में चर्चा के बाद मेडिकल कॉलेज में ब्यौरा चेक कराया गया।

फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ शाहीन के करीबियों पर भी ATS की नजर

दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए बम धमाके से ही पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई कथित आतंकी डॉक्टर शाहीन, गुजरात ATS के हत्थे चढ़े देश के विभिन्न शहरों में खतरनाक जहर राइसिन से हजारों लोगों को मौत की नींद सुलाने की नापाक साजिश रचने वाले ISIS के तीन आतंकियों डॉ अहमद मोहिउद्दीन, आजाद सुलेमान शेख व लखीमपुर-खीरी निवासी मोहम्मद सुहैल के करीबियों पर जांच एजेंसियां व ATS ने नजरें गड़ा दी।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही गिरफ्तार आतंकियों के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। मंगलवार को जैसे ही जांच एजेंसी, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कथित आतंकी डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉ परवेज अंसारी के घर छापेमारी शुरू की तो अन्य आतंकियों के करीबियों में बेचैनी छा गई। सूत्र यह भी बताते हैं कि आतंकियों से ताल्लुक रखने वाले पुलिस से बचने के लिए ठिकाना बदलना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बाबत पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं उनका बस इतना कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Spread the love

Accused of conspiracy to commit murder
Crime News

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

Accused of conspiracy to commit murder : तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से पति-पत्नी के रिश्ते और कथित हत्या की साजिश से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर उसे जान से मारने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी के […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

बोले- घरों पर झंडा जरूर फहराएं तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान-योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur :  भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को नागरिक दायित्व से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की […]

Spread the love
Read More
Anuj Trivedi
Crime News Uttar Pradesh

फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

अनुज त्रिवेदी के खिलाफ बढ़ीं शिकायतें Anuj Trivedi 25 Wedding: फर्जी पहचान बनाकर कथित तौर पर 25 महिलाओं से शादी करने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले में अब चार कथित पीड़ित महिलाएं सीतापुर पहुंचीं और SDM आयुष चौधरी को लिखित शिकायत […]

Spread the love
Read More