AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Untitled 24 copy 4
  • आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी है शाहीन
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस लेकर गई, अब उगलेगी कई राज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आतंक का रास्ता अपनाने वाली महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। बेखौफ शाहीन एके 47 लेकर चलती थी। पुलिस को उसकी कार से बरामद हुई तो हर कोई दंग रह गया है। पुलिस मामले की पड़ताल उसे जम्मू-कश्मीर अपने साथ लेकर चली गई है। बताया जा रहा है कि आतंक संगठन से ताल्लुक रखने वाली महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद राजधानी लखनऊ के लालबाग की निवासी है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और घनिष्ठ मित्र थी। आतंकी मुजम्मिल शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के खिलाफ पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवा – उल-हिंद से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच-पड़ताल में सामने आया कि डॉक्टर शाहीन शाहिद का संपर्क कई संदिग्ध आतंकियों से था जिनका तार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़ी हुई है। पुलिस का दावा है कि यह मॉड्यूल भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने की साजिश रच रहा था। अब तक मॉड्यूल से जुड़े सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे 2900 किलो IED भी जब्त किया गया है।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट आठ लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

ये सभी हथियार और कारतूस डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से बरामद हुए,

बताया जा रहा है कि अल – फलाह यूनिवर्सिटी की मेंबर रही डॉ. शाहीन शाहिद का नाम फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां वे किसी शैक्षणिक प्रोजेक्ट या स्वास्थ्य सेवा से संबंधित भूमिका में थीं। हालांकि, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यूनिवर्सिटी के माध्यम से भी किसी तरह का आतंकी फंडिंग नेटवर्क संचालित किया जा रहा था या नहीं। बताया जा रहा है शाहीन लंबे समय से संदिग्ध लोगों के संपर्क में थी और कई बार जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच सफर भी कर चुकी है। जांच एजेंसियां अब उसके मोबाइल डेटा, बैंकिंग रिकॉर्ड और विदेशी कॉल डिटेल्स खंगाल रही हैं ताकि नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

संदिग्ध आतंकी डॉक्टर आदिल गिरफ्तारी के बाद चार राज्यों से जुड़े आतंकी तार

सात नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल (अदील) अहमद को गिरफ्तार किया था। यह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में बातें लिखी थीं। घटना के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ. आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

सहारनपुर में वही अस्पताल है, जहां डॉक्टर आदिल प्रैक्टिस करता था। पूछताछ में फरीदाबाद के डॉक्टर मुजम्मिल शकील का नाम एजेंसियों के हाथ लगा। पूछताछ के आधार पर फरीदाबाद में डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील के कमरे पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के धौज गांव में तीन महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। वह यहां रहता नहीं था, केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुजम्मिल फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। वह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। इसके बाद रविवार को उसके कमरे में छापेमारी की गई तो मौके से करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। वह अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है।

ये भी पढ़े

फरीदाबाद में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

 फिर फैलता जा रहा है आतंकवाद

फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल, लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहिन शाहिद, गुजरात से गिरफ्तार डॉ अहमद मोहियुददीन, आजाद सुलेमान शेख व मोहम्मद सुहैल की गिरफ्तारियों से यही लग रहा है कि देश व प्रदेश आतंक का पर्याय बन चुका है। इंडियन मुजाहिदीन संगठन या फिर जैश-ए-मोहम्मद के जरिए काम कर रहा है। सिलसिलेवार तरीके से हुई धरपकड़ से एक फिर साफ हो गया है कि आतंकी संगठन अभी भी चरम पर है। हालांकि एटीएस और एसटीएफ टीम ने इनकी कमर तोड़ने के लिए जाल बिछा दिया है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More