बम की सूचना के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट

Untitled 17 copy 9

नया लुक ब्यूरो

नयी दिल्ली। हाल ही में राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली हाइकोर्ट को खाली कराया गया और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।

ये भी पढ़े

दहशतगर्त डॉक्टरों से दहली दिल्ली, दिल में हिंदुस्तान तो कैसे बन रहे फिदायीन…

प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे फर्जी अलर्ट मानते हुए आगे जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना फोन के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, तलाशी में कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है।

ये भी पढ़े

भारत के मेडिकल…इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालयों में आतंकवाद की फसल?

दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजधानी की संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More