जेल में बंद IAS विनय चौबे पर एक और नया केस

Untitled 34 copy

नया लुक ब्यूरो

राँची। जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की परेशानी लगातार बढ़ रही है, फिर बढ़ गई है। शराब घोटाला और हजारीबाग खासमहल (सेवायत) जमीन घोटाले के बाद अब वन भूमि घोटाले में भी उनका नाम आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुए इस घोटाले की जांच पूरी कर उन्हें नया अभियुक्त बनाया है।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 15 लोगों के चिथड़े उड़े, 40 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

ACB ने दी कोर्ट में रिमांड की अर्जी

ACB ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है और चौबे को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। इस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। एजेंसी ने इस मामले में प्राथमिक जांच पूरी कर ली थी, जिसमें चौबे की संलिप्तता पाई गई है।

73 लोग बने आरोपी, विधायक और अधिकारी भी शामिल

ACB ने इस केस में कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें चौबे के करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह शामिल हैं। सितंबर में एसीबी ने विनय सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि शैलेश कुमार और विजय सिंह को पिछले महीने पकड़ा गया। एजेंसी अब भी स्निग्धा सिंह की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े

यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

जमीन का म्यूटेशन हुआ अवैध

ACB की जांच के अनुसार, विवादित भूमि विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर म्यूटेट की गई थी। इसमें तत्कालीन डीसी विनय चौबे और कुछ स्थानीय अधिकारियों की भूमिका पाई गई। यह जमीन हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252 में है। इसमें खाता नंबर 95 (प्लॉट नंबर 1055, 1060, 848 – 28 डिसमिल) और खाता नंबर 73 (प्लॉट नंबर 812 – 72 डिसमिल) शामिल हैं। यह भूमि बभनवे मौजा के हल्का नंबर 11 में स्थित है।

ये भी पढ़े

बम धमाके से देश की राजधानी और यूपी में हाई अलर्ट, ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

जमीन पर शोरूम का संचालन

फिलहाल इस जमीन पर नेक्सजेन नामक शोरूम चल रहा है, जो विनय सिंह और उनकी पत्नी के कब्जे में है। एसीबी का कहना है कि सबूतों और गवाहों के बयानों से चौबे की भूमिका साफ तौर पर सामने आई है।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

तीन मामलों में आरोपी बने विनय चौबे

इस नए मामले के बाद विनय चौबे अब तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी हो गए हैं। पहले से ही वह शराब घोटाले और खासमहल जमीन घोटाले में जेल में हैं। अब वन भूमि घोटाले ने उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़े

गजब ढा गया पनीर टिक्का, न बना पाने के कारण पति ने दिया तलाक…पत्नी हतप्रभ

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More