बम धमाके से देश की राजधानी और यूपी में हाई अलर्ट, ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Untitled 28 copy 2
  • रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाजारों में गहन चेकिंग अभियान शुरू
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी यूपी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। फरीदाबाद में बरामद हुए 2900 किलो विस्फोटक की जांच-पड़ताल चल रही थी सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली एक भीषण धमाके से दहल उठी। धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल व कई गाड़ियां धमाके की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। बम धमाके के बाद चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस अफसरों ने बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों व बाजारों में भी गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही पीएसी व सुरक्षा बलों के जवानों को भी चौकन्ना कर दिया गया है। दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाईअलर्ट जारी करने के साथ ही सभी मुख्य स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मथुरा, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर सहित सभी प्रमुख महानगरों में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस चारबाग रेलवे स्टेशन के अलावा शहर की प्रमुख बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस फोर्स बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर संवेदनशील स्टेशनों की तलाशी ली जा रही है।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 10 लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि रेलवे स्टेशनों व बस स्टेशनों पर भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ जगह-जगह तलाशी कराई। प्रमुख बाजारों में भी पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात कर दिया गया है। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

लखनऊ में हुई घटनाएं

23 नवंबर 2007- वाराणसी, फैजाबाद व लखनऊ कचहरी में सीरियल ब्लास्ट, पांच आतंकी गिरफ्तार हुए थे।

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More