विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

Untitled 16 copy 7

मध्य प्रदेश। ग्वालियर में विधवा महिला पर मायके में घुसकर एसिड अटैक किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को जेठ ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी करने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। महिला के इंकार करने पर गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि शुक्रवार शाम मायके में रही एक विधवा पर उसी के जेठ ने घर में घुसकर एसिड अटैक कर दिया।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए ज्यारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। आरोपी का नाम मुशीर खान बताया गया है। घटना के दौरान महिला अपने घर में सब्जी काट रही थी। तभी हमलावर जेठ के दुस्साहस की शिकार हो गई। पीड़िता की शादी 12 साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक शराब पीने का आदी था। नौ महीने पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही थी।

ये भी पढ़े

सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

पीड़िता का एक दस साल का बेटा और चार साल की बेटी है। आरोपी मुशीर खान की भी पत्नी का देहांत हो चुका है। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। यही वजह है कि बच्चों से मिलने के बहाने महिला के मायके आता जाता था। वहीं घटना की सूचना पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दविश दी और देर रात हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

हनुमान अंश’ की कमाई 400 करोड़ के करीब Kainchi Dham : भक्ति और आस्था से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More