दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

Untitled 8 copy 11

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से चौंकाने वाली ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसमें बीबी ने बॉयफ्रेंड के साथ मस्त जिन्दगी गुजारने के लिए अपने को मृतक घोषित कर पति को दहेज हत्या में फंसा दिया। मामला तब खुला जब ‘मृतक’ महिला अपने प्रेमी के साथ घूमते दिखी। यह सब देखकर ससुराल वालो को उसके ‘मृतक’ महिला के जिंदा होने का सच पता चला। यह ‘मृतक’ महिला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेमी के साथ रह रही थी। अब पुलिस ने इस पूरे मामले को झूठा और मनगढ़ंत करार पाया और झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ एक्शन करने जा रही है।

ये भी पढ़े

गजब ढा गया पनीर टिक्का, न बना पाने के कारण पति ने दिया तलाक…पत्नी हतप्रभ

जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि जिस महिला को उसके ससुरालवालों ने कथित रूप से दहेज के लिए मार डाला बताया गया था, असल में जिंदा है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेमी के साथ रह रही थी। अब पुलिस ने इस पूरे मामले को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। शिकायत करने वालों के खिलाफ एक्शन तैयारी शुरू कर दी है। मामला गाजीपुर के बरहापार भोजुराई गांव का है। यहां की रहने वाली राजवंती देवी ने तीन अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी रुचि यादव की हत्या उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगा दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रुचि के पति राजेंद्र यादव, सास कमली देवी और चार अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सर्किल ऑफिसर (CO) रामकृष्ण तिवारी ने खुद जांच की कमान संभाली और अपनी टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए रुचि की तलाश शुरू पुलिस की तकनीकी टीम ने लोकेशन ट्रैकिंग के दौरान पाया कि रुचि जिंदा है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रह रही है। इसके बाद सात अक्टूबर को पुलिस टीम ग्वालियर पहुंची और रुचि को बरामद कर लिया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो रुचि ने चौंकाने वाला खुलासा किया। रुचि ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी राजेंद्र यादव से परिवार की मर्जी से हुई थी, जबकि शादी से पहले ही गजेन्द्र यादव नाम के युवक से प्यार करती थी। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। शादी के कुछ समय बाद उसने पति और ससुराल छोड़ दिया और गजेन्द्र के साथ ग्वालियर जाकर रहने लगी।

ये भी पढ़े

सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

बीबी रुचि का बयान मैं जिंदा हूं और अपनी मर्जी

रुचि यादव ने पुलिस के सामने कहा कि उसने अपने माता-पिता के दबाव में आकर ससुरालवालों पर झूठा आरोप लगाया था। उसने कहा कि मेरी शादी मेरी इच्छा के खिलाफ कराई गई थी। मैं गजेन्द्र से प्यार करती थी और उसके साथ रहना चाहती थी। किसी ने मेरी हत्या नहीं की। रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि जांच में साबित हो गया कि महिला जिंदा है। दहेज हत्या का केस पूरी तरह झूठा था, अब हम शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

ससुराल वालों ने कहा-झूठे आरोपों ने बर्बाद कर दी जिंदगी

बताया गया है कि रुचि के पति राजेंद्र यादव ने कहा कि हम निर्दोष थे, लेकिन हम पर झूठा केस लगाकर हमें बदनाम किया गया। मेरी पत्नी शादी के बाद अक्सर मायके में रहती थी और मुझसे झगड़ती थी। उसके माता-पिता जानते थे कि वह किसी और से प्यार करती है, फिर भी उन्होंने हमें फंसाया। अब जब सच सामने आ गया है, हम भी झूठा केस करने वालों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। राजेंद्र की मां कमली देवी ने भी कहा कि हमने कभी उसे कुछ नहीं कहा। वह खुद अपनी मर्जी से चली गई थी। हमें अब इंसाफ चाहिए और जो लोग झूठ बोलकर हमें फंसाया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने रुचि को बरामद करने के बाद मेडिकल जांच कराई और कोर्ट में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब इस मामले में फर्जी केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

Spread the love

Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More