गजबः पत्नी से आजिज पति ने करा दिया दूसरा निकाह, सुनकर दिमाग हो जाएगा घनचक्कर

Untitled 10 copy 1

जमीनी विवाद से परेशान अपनी पत्नी का ही करा दिया दूसरा निकाह, बच्चे भी सौंपे

  • प्रापर्टी विवाद के कारण लिया यह फैसला
  • अपने पिता, बहन और बहनोई को बताया जिम्मेदार

मेरठ। जमीन-जायदाद को लेकर गोली और चाकू-छूरी खबरें जैसी खबरें तो बहुत आती हैं पर यहां प्रापर्टी के विवाद से आजिज आकर एक युवक ने अपनी पत्नी का निकाह किसी दूसरे युवक से करा दिया। इतना ही नहीं उसने अपने बच्चे भी पत्नी को ही सौंप दिए। पुलिस को दी गयी तहरीर में युवक ने कहा है कि अगर उसको कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार उसके पिता, बहन और बहनोई होंगे।

ये भी पढ़े

खूबसूरत गर्लफ्रेंड कैसे बनी कातिल…सुनकर रह जाएंगे दंग

मेरठ के सरूरपुर, पांचाली बुजुर्ग के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका अपने पिता, बहन और बहनोई से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। युवक का आरोप है कि उसके पिता, बहन और बहनोई उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और जमीन का आधा हिस्सा मांग रहे हैं। युवक ने बताया कि वह जिस मकान में रह रहा है वह उसकी पत्नी के माता-पिता ने जमीन लेकर बनवाया था। जमीन के साथ-साथ मकान भी उसकी पत्नी के नाम पर है। इसके बावजूद परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार वाले उसे पागल साबित करने की कोशिश करते हैं और उसकी पत्नी पर भी गलत इल्जाम लगाते हैं। इस विवाद के चलते उस पर दो बार हमला भी हो चुका है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह इस लगातार हो रहे उत्पीड़न और मानसिक तनाव से इतना परेशान हो गया है। ऐसे में अपनी पत्नी और बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया। युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि वह फिलहाल उसी मकान में रह रहा है जो उसकी पत्नी के नाम है।लेकिन भविष्य में अगर उसकी पत्नी और बच्चों को कोई भी परेशानी होती है तो उसके जिम्मेदार उसके पिता, बहन और बहनोई होंगे।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Barabanki:  उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी ने रविवार को भारी तबाही मचाई। तेज कटान के चलते कगार पर बनी मस्जिद, शंकरजी का मंदिर और करीब 10 मकान नदी में समा गए। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More