फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

Untitled 5 copy 1
  • मां ने टोका तो जहर खा लिया हुयी मौत

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। बाहरवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने चार साल पुराने प्रेमी से लुक-छिप कर शादी कर ली पर जब वह मांग भरकर स्कूल और फिर घर पहुंची तो हंगामा हो गया। घरवाले किसी भी कीमत पर इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे। अपने प्रेम –विवाह को बचाने के लिए उसने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला कर लिया और जहर खा लिया। इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे गांव में हैं।

ये भी पढ़े

पहले पति की हत्या…फिर जेल में लगाई आग

यह प्रेम-कहानी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक 12वीं की छात्रा का पिछले चार सालों से अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की की मां इसके खिलाफ थी। इसके बावजूद लड़की और लड़के ने चोरी-छिपे शादी कर ली और जब लड़की मांग भरवाकर घर पहुंची तो घर में हंगामा मच गया।लड़की की मां ने गुस्से में बेटी को डांटा और कहा कि वह इस लड़के से उसकी शादी नहीं करेगी। मां की बात सुनकर लड़की मानसिक रूप से टूट गई और उसने जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन में लड़की को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

पोर्न वीडियो देखे तो खैर नहीं…

मृतका के पिता का निधन कई साल पहले हो चुका था। मां ही बेटी की देखभाल करती थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी कहीं और तय करने की बात कही थी, जिससे वह नाराज थी। थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की और लड़का पहले ही शादी कर चुके थे लेकिन घर वालों के खिलाफ होने के कारण लड़की मानसिक तनाव में थी।

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाल मस्जिद के पास स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम […]

Spread the love
Read More