ये गोरखपुर है जनाब… बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिला तो युवती का दे दनादन… दे दनादन, वायरल

Untitled 5 copy 2 scaled
  • बौखलाई युवती ने पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी को पीटा, CCTV में मामला कैद
  • गोरखपुर की घटना, वीडियो वायरल होने के बाद लोग चटखारे लेकर कर रहे गुणगान

गोरखपुर । अब तक आपने गोरखपुर को योगी आदित्यनाथ ने कारण सुना होगा। इसके पहले माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ल के फोन मात्र से देश के किसी भी कोने में बसे शख्स की पतलून गीली हो जाती थी। उसके पहले हरिशंकर तिवारी और तिवारी हाता के कारण गोरखपुर का नाम देश भर में मशहूर था। लेकिन कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवती केवल हेलमेट न पहनने के कारण पेट्रोल न मिलने से इतना नाराज हुई कि एक महिला कर्मी को दे दनादन दे दनादन घायल कर डाला। युवती को वीडियो सीसीटीवी में दर्ज हुआ, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंची। महिला कर्मचारी ने ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ नियम का हवाला देते हुए पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसी बात पर युवती भड़क गई और उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई और वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रह गए।

ये भी पढ़े

एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो में भी हुई तकनीकी खराबी

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित इंडियन ऑयल के जेके फ्यूल स्टेशन पर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट पहने एक युवती स्कूटी से पेट्रोल भरवाने पहुंची। हेलमेट न होने पर सेल्स गर्ल नीशू राजभर ने उसे पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवती ने पहले गाली दी, फिर महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। दोनों के बीच बाल खींचने और लात-घूंसों से मारपीट होती रही। पीड़ित महिला कर्मचारी नीशू राजभर ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान का असर
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान लागू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील की थी। इसके बाद सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिया गया है कि बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन युवती लगातार महिला कर्मचारी पर हमला करती रही। आखिरकार पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

ये भी पढ़े

कुछ दिनों में दम तोड़ देगा सेक्स… अब बदलने लगी है इसकी परिभाषा

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, तो आम लोग इस नियम को तोड़ने पर इतने आक्रामक क्यों हो रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोग सरकार के अभियान का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हेलमेट लगाना हर किसी की सुरक्षा के लिए जरूरी है। वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि कानून लागू कराने का जिम्मा कर्मचारियों पर डालने से इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

सड़क सुरक्षा पर सरकार का सख्त रुख

उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान बेहद जरूरी है। राज्य में हर साल हजारों लोग बिना हेलमेट सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। यही वजह है कि सरकार ने पेट्रोल पंपों को इस अभियान का हिस्सा बनाया है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवती की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी भी डरे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

सेक्स क्यों है जरूरी… जानें, केवल बच्चा पैदा करने का माध्यम नहीं है सेक्स

सड़क सुरक्षा पर सबक

यह घटना सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा सबक है। हेलमेट केवल कानून के डर से नहीं बल्कि अपनी जिंदगी बचाने के लिए पहनना जरूरी है। सरकार का यह कदम सड़क हादसों को कम करने की दिशा में अहम हो सकता है, लेकिन इसके लिए लोगों को भी अपनी सोच बदलनी होगी।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More