राजधानी में कूड़े से हो रही जमीन की भराई, बदबू और बीमारियों से परेशान लोग

C 498 1 LKO1203 529728 1767440386285 1767440396000
  • विरोध में उतरे दयाल फार्म के निवासी, कई लोगों को हो चुकी है डायरिया की बीमारी

मनीष अग्रहरि

लखनऊ। राजधानी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। शहर के दयाल फार्म क्षेत्र में गोशाला निर्माण के लिए आवंटित जमीन की भराई मिट्टी की बजाय कूड़े से किए जाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सरकार द्वारा दयाल फार्म के पास गोशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन ठेकेदार ने नियमों को दरकिनार करते हुए मिट्टी की जगह कूड़े से जमीन की पटाई शुरू कर दी। हालात ऐसे हैं कि आसपास के घरों में तेज बदबू फैल रही है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोगों का दावा है कि गंदगी और बदबू के कारण कई निवासियों को डायरिया और बुखार जैसी शिकायतें हो चुकी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य संकट गहरा सकता है। दयाल फार्म निवासी आचार्य राकेश पांडेय ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की थी। वहीं सोसायटी के सचिव प्रशांत पाल सूर्यवंशी ने भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्रीय लोग इस मामले में तत्काल जांच और कूड़े से की जा रही भराई पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

BSP सुप्रीमो ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, कई राज्यों व मंडलों के नए प्रभारी नियुक्त

कूड़े की गाड़ियां रोककर किया विरोध

प्रशासनिक अनदेखी से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने कूड़ा लेकर पहुंच रही गाड़ियों को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए कूड़ा डालने का काम बंद रहा, लेकिन बाद में फिर से शुरू होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में, वह भी प्रशासन के ठीक “नाक के नीचे” इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है। उनका सवाल है कि जब राजधानी में यह स्थिति है तो दूरदराज क्षेत्रों में हालात कैसे होंगे।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More