महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो हुई भीषण हादसे की शिकार

Untitled 2 copy 23
  • BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की हुई मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के जालसाजी के मामले में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल थाना की पुलिस टीम जालसाजी प्रकरण में कार्रवाई कर वापस लौट रही थी। तड़के करीब पांच बजे कतरारी इलाके के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में  SSI रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक सहित अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को BRD  मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। SSI और महिला दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि चालक खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

One thought on “महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो हुई भीषण हादसे की शिकार”

Comments are closed.

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More