भारत को दुनिया में भरोसेमंद बनाती हैं इसकी जन केंद्रित नीतियां

WhatsApp Image 2026 02 17 at 4.57.13 PM

  शाश्वत तिवारी

मुंबई। मुश्किल दौर में भारत के निरंतर ताकतवर बनने के संकल्प को रेखांकित किया गया, यहां मुंबई में ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत मजबूत स्थिति में अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ अधिक गहनता से जुड़ रहा है और इसकी जन केंद्रित नीतियां इसे दुनिया के लिए भरोसेमंद बनाती हैं। दुनिया में तेजी से बदलती जियोपॉलिटिक्स की ओर इशारा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा दुनिया में चीजों का इस्तेमाल हथियार की तरह हो रहा है। उत्पादन, पैसा और बाजार की ताकत का गलत इस्तेमाल हो रहा है। देशों ने निर्यात पर भी सख्ती कर दी है। भारत अब मजबूत स्थिति में है और दुनिया के देशों से ज्यादा जुड़ रहा है। हाल ही में हुए व्यापार समझौते इसका सबूत हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

आउटसाइडर होने का दर्द बयां करते हुए John Abraham ने कही दिल की बात

जयशंकर ने यह भी कहा कि दुनिया एक मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शायद यह हमारी जिंदगी का सबसे अधिक उथल-पुथल वाला दौर है। पुरानी व्यवस्थाएं बदल रही हैं। इसके विकल्प तैयार करना मुश्किल है और ऐसा प्रतीत होता है कि हम एक अनिश्चितता के लंबे दौर की ओर बढ़ रहे हैं। मंत्री ने कहा वैश्विक चुनौतियों से निपटने का भारत का जवाब है कि वह अपनी राष्ट्रीय क्षमताओं को और बढ़ाए, ग्रोथ की चुनौतियों का पूरी तरह से सामना करे और शॉर्ट टर्म तथा लॉन्ग टर्म संभावनाओं, दोनों से निपटे।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल कोर्ट में वकीलों के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण

कॉन्फ्रेंस के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन कॉन्फ्रेंस में सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मैंने भी हिस्सा लिया। मैंने बताया कि कैसे भारत आज की अनिश्चित दुनिया में अपनी ताकत बढ़ा रहा है, जोखिम कम कर रहा है और अपने व्यापार को फैला रहा है। हमारी सरकार की समझदारी भरी, व्यावहारिक और लोगों के हित में नीतियां भारत को दुनिया के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाती हैं। बता दें कि 17-19 फरवरी तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में विकसित और विकासशील देशों के कई प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य भू-आर्थिक स्थिति, व्यापार कूटनीति और निवेश पर मंथन करना है।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More