एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो में भी हुई तकनीकी खराबी

Air India
  • अबू-धाबी जा रहा विमान वापक कोच्चि लौटा, यात्रियों में हड़कम्प
  • विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग, इंडिगो ने जताया खेद

कोच्चि/नई दिल्ली। इंडिगो का कोच्चि से अबू धाबी जा रहा विमान शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस कोच्चि लौट आया। इंडिगो ने एक बयान में बताया कि उड़ान संख्या 6ई 1403 ने छह सितंबर को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुये विमान को वापस कोच्चि की तरफ मोड़ दिया।

कोच्चि हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान को जरूरी जांच के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया है। यात्रियों को दूसरे विमान से अबू धाबी भेजा गया। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है और सुरक्षा के प्रति एयरलाइंस की प्रतिबद्धता दर्शायी है।

इसके पहले हो चुका है अहमदाबाद में बड़ा हादसा

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया विमान को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। करीब 12 साल पुराने इस प्लेन के राइड साइड वाले इंजन की हाल ही में मरम्मत की गई थी और उसे तीन महीने पहले मार्च 2025 में बदला गया था। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान टेकऑफ (Plane Takeoff) के कुछ मिनट बाद दुर्घनटाग्रस्त हो गया और इसमें 12 क्रू मेंबर्स समेत 242 यात्री सवार थे, बताया गया है कि हादसे में एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई।(वार्ता)

Spread the love

International Technology

Instagram विवाद: बच्चों से जुड़े विज्ञापनों पर घिरी Meta, सरकार ने मांगा जवाब

IT ministry Meta action : भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले कथित विज्ञापनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में Meta (Instagram की पैरेंट कंपनी) को समन भेजा […]

Spread the love
Read More
Amarnath Yatra Airtel Network
Technology

अमरनाथ यात्रा में एयरटेल ने बढ़ाया नेटवर्क, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

बालटाल और पहलगाम रूट पर बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा   Amarnath Yatra Airtel Network : अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel Limited ने यात्रा मार्गों पर अपने मोबाइल नेटवर्क कवरेज को और मजबूत कर दिया है, ताकि […]

Spread the love
Read More
WhatsApp username
homeslider Technology

WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर: अब नंबर नहीं, सिर्फ यूजरनेम से होगी चैटिंग

WhatsApp username : WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी अपडेट जारी किया है, जिसके तहत अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट और कॉल कर सकेंगे। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने लिए एक यूनिक यूजरनेम बना या रिजर्व कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों […]

Spread the love
Read More