बजट से नीतिगत समर्थन मिलने की उम्मीद में बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने की संभावना के साथ ही स्थानीय स्तर पर इस वर्ष के बजट से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत समर्थन मिलने और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तरलता बढ़ाने के उपायों से दरों में कटौती होने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। BSE  का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 631.55 अंक अर्थात 0.83 प्रतिशत की छलांग लगाकर 76,532.96 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 205.85 अंक यानी 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,163.10 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 2.54 प्रतिशत उछलकर 42,366.13 अंक और स्मॉलकैप 3.28 प्रतिशत मजबूत होकर 49,050.57 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4082 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2978 में तेजी जबकि 1011 में गिरावट रही वहीं 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई 2909 कंपनियों के शेयरों में से 2311 हरे जबकि 528 लाल निशान पर बंद हुए वहीं 70 में टिकाव रहा। विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों को आगामी केंद्रीय बजट 2025 से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत समर्थन की उम्मीद है, जिससे बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में स्थिरता की उम्मीद और वैश्विक बाजारों में आईटी शेयरों में तेजी ने भारतीय बाजारों को समर्थन दिया है। साथ ही आरबीआई के तरलता बढ़ाने के उपायों के कारण वित्तीय शेयरों में मजबूती आई है, जिससे बाजार को बढ़ावा मिला है। इनके अलावा पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, लगातार तीन महीनों की गिरावट के बाद जनवरी महीने में निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली है। इस ट्रेंड के आधार पर जनवरी 2025 में भी निफ्टी में तेजी की उम्मीद की जा रही है। इन कारकों से शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

इससे बीएसई में FMCG  की 0.30 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 20 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 2.30, सीडी 2.17, ऊर्जा 0.81, वित्तीय सेवाएं 1.34, हेल्थकेयर 2.20, इंडस्ट्रियल्स 2.94, आईटी 2.65, दूरसंचार 0.12, यूटिलिटीज 1.33, ऑटो 1.49, बैंकिंग 0.68, कैपिटल गुड्स 2.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.73, धातु 1.95, तेल एवं गैस 0.54, पावर 2.13, रियल्टी 3.10, टेक 1.78, सर्विसेज 1.66 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 2.63 प्रतिशत उछल गए। विश्व बाजार में बढ़त का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का FTSE  0.19, जर्मनी का डैक्स 0.65, जापान का निक्केई 1.02 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.14 प्रतिशत मजबूत रहा। हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 237 अंक की तेजी के साथ 76,138.24 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से दोपहर से पहले 75,975.80 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गए। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 76,599.73 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 75,901.41 अंक के मुकाबले 0.83 प्रतिशत की छलांग लगाकर 76,532.96 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्ट भी 70 अंक की बढ़त के साथ 23,026.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,976.50 अंक के निचले जबकि 23,183.35 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,957.25 अंक की तुलना में 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,163.10 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में जोमैटो 6.79, टाटा मोटर्स 3.29, इंफोसिस 2.83, अल्ट्रासिमको 2.38, टेक महिंद्रा 2.31, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.03, बजाज फाइनेंस 2.02, अडानी पोर्ट्स 1.88, सन फार्मा 1.81, कोटक बैंक 1.79, टाटा स्टील 1.63, पावरग्रिड 1.55, टीसीएस 1.52, एचसीएल टेक 1.51, इंडसइंड बैंक 1.50, बजाज फिनसर्व 1.22, नेस्ले इंडिया 1.16, एनटीपीसी 1.02, एलटी 1.02, एसबीआई 0.94, टाइटन 0.82, एचडीएफसी बैंक 0.39, आईसीआईसीआई बैंक 0.35 और रिलायंस 0.16 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, आईटीसी होटल्स 5.00, भारती एयरटेल 1.19, मारुति 1.18, एशियन पेंट 0.87, आईटीसी 0.55, एक्सिस बैंक 0.08 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.06 प्रतिशत नुकसान में रहे। (वार्ता)

Business Economy homeslider

NHAI सपोर्टेड RIIT का IPO 11 मार्च से ओपन, ₹99–₹100 प्राइस बैंड तय

राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (NHAI) समर्थित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट  (RIIT) अपना ₹6,000 करोड़ का आईपीओ 11 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने प्रति यूनिट ₹99–₹100 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए 10 मार्च को विशेष विंडो […]

Read More
Business Economy

पश्चिम एशिया तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरे के संकेत

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। BMI ने अपनी ‘इंडिया आउटलुक’ रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में हालात नहीं सुधरे तो भारत के निवेश माहौल और जीडीपी वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यदि ईरान संकट के चलते […]

Read More
Business

LPG सिलेंडर हुआ महंगा: एक मार्च से बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें एक मार्च से लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई […]

Read More