इन पॉच वजहों से टीवी शो बिग बॉस -18 से बाहर हुई शिल्पा शिरोडकर

मुंबई । टीवी इंडस्ट्री का फेमश शो बिग बॉस 18 को उनके अंतिम छह कंटेस्टेंट मिल गए हैं। लेकिन दर्शकों की चहेती शिल्पा शिरोडकर का शो के बीच हफ्ते में ही सफर ख़त्म हो गया, जिससे फैंस में उदासी देखने को मिल रही है। फैशन  पूछ रहे है कि  ऐसा क्या हुआ जो, बीच शो में ही शिल्पा का शो का सफर ख़त्म हो गया। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के घर को डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार ने फिनाले वीक में एंट्री की और घोषणा की कि शिल्पा एलिमिनेट हो गई हैं। ट्रॉफी के इतने करीब आकर शिल्पा शिरोडकर को क्यों घर से बाहर होना पड़ा, इसके पीछे पॉच वजहें हैं। आइए जानते हैं…

शिल्पा शिरोडकर जब से बिग बॉस 18 में आई हैं, तब से उन पर घर में करण-अर्जुन एंगल खेलने का आरोप लग रहा है। करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की मां बनकर शिल्पा कहीं न कहीं उनके बीच फंस गई हैं।

खुद की कोई पहचान नहीं

बिग बॉस 18 के सफर के दौरान शिल्पा शिरोडकर की खुद की कोई पहचान नजर नहीं आई। खेल में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने करण और विवियन का सहारा लिया। दर्शक भी शिल्पा को अकेले गेम खेलते देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

करणवीर मेहरा के साथ विश्वासघात

शिल्पा शिरोडकर ने शुरू से ही करणवीर मेहरा की सच्ची दोस्त होने का दावा किया लेकिन उन्होंने करण को सबसे पहले बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी किया। टाइम गॉड टास्क के दौरान भी शिल्पा ने करण की जगह विवियन को जिताया। उनके इस व्यवहार से फैंस काफी नाराज थे।

गेम में हमेशा कन्फ्यूज नजर आईं

शिल्पा शिरोडकर ने शुरू से ही करण और विवियन के एंगल को अच्छे से पकड़ा था लेकिन एक्ट्रेस हमेशा अपने रिश्तों में कन्फ्यूज नजर आईं। कहा जा सकता है कि उनमें क्लैरिटी की कमी थी। सलमान खान ने भी कई बार कहा था कि शिल्पा हमेशा कन्फ्यूज रहती हैं।

दूसरों के मुकाबले कमजोर

बिग बॉस 18 में इस समय मौजूद कंटेस्टेंट के मुताबिक शिरोडकर का गेम कमजोर नजर आ रहा है। किसी एक को तो विनर बनना ही है। शायद वोटों की कमी की वजह से शिल्पा शिरोडकर का विनर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया। (BNE)

Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More
Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More