SSB के महानिदेशक ने किया सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण

  • इंडो-नेपाल के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई जरूरी निर्देश

मनोज कुमार त्रिपाठी / उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। SSB महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने आज मंगलवार को 11:20 बजे के करीब सोनौली बॉर्डर पर पहुंच कर सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणधीन ICP का अवलोकन किया, इस बैठक में आपसी समन्वय स्थापित, कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, सीमा पार आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने, सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ सेवा सुरक्षा व बंधुत्व का भाव जागृत करते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपने कार्यों को निर्वहन करने को एसएसबी के अधिकारियों को निर्देश दिया।

 

बता दें कि अमृत मोहन प्रसाद पूर्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष महानिदेशक हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने SSB के महानिदेशक के पद पर प्रसाद की नियुक्ति किया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 तक होगा जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगे। ये ओडिशा कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक पद पर आसीन है।

बताते चले कि, SSB महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने सर्वप्रथम सोनौली बॉर्डर पर स्थित एसएसबी चौकी पर विभागीय बैठक करते हुए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने एवं कई बिंदुओं पर निर्देशन दिया, वहीं इसके बाद SSB रोड पर स्थित कैम्प पर पहुंच जवानों के साथ वार्ता किया, इस उपरांत निर्माणधीन आईसीपी का अवलोकन किया।

Crime News Uttar Pradesh

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। […]

Read More
Uttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय में होली का जश्न, पुलिस महानिदेशक ने अधीनस्थों के साथ खेली होली

रंग औऱ ग़ुलाल लगा दी एक दूसरे को बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व के उत्साह और रंगों के बीच पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को 0मिला। यूपी के राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार की रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।  जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Read More