फेमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डीएम ने दिखायी नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रट सभागार में फैमिली ID  के प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की जहां फेमिली आई०डी० बनाने के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अपेक्षित सुधार लायी जाय, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। फैमिली ID कार्यक्रम हेतु जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी व  जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त योजनाओं का पर्यवेक्षण करते हुए निकाय स्तर के नामित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि इस निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी और उनकी टीम द्वारा यह संकल्प लिया गया था कि नव वर्ष में निराश्रित गौशालाओं में पशु आहार दिया जाएगा जिसके क्रम में आज गौशालाओं में बीडीओ के माध्यम से पशु आहार का पैकेट दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Crime News Uttar Pradesh

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। […]

Read More
Uttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय में होली का जश्न, पुलिस महानिदेशक ने अधीनस्थों के साथ खेली होली

रंग औऱ ग़ुलाल लगा दी एक दूसरे को बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व के उत्साह और रंगों के बीच पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को 0मिला। यूपी के राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार की रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।  जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Read More