आजादी के बाद भी नवविवाहित दूल्हने नाव से ससुराल जाने को मजबूर

  • यूपी के महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के सेमरहवा गांव का मामला
  • इसी गांव में रोहिन नदी पर पुल न बनने के कारण ग्रामीणों ने किया था लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। आजादी के बाद आज भी नवविवाहित दूल्हनों को ससुराल जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यह मामला यूपी के महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के सेमरहवा गांव का है। जो नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहवा मानसूनी बरसात के कारण इन दिनों टापू बन गया है। मालूम हो कि बरसात के कारण नदी में आई बाढ़ से गांव में आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है।

बीते मंगलवार को इस गांव मे बारात आई थी बाराती सिर पर समान लेकर नाव से नदी पार किए और द्वारपूजा के लिए गांव पहुंचे। उसके बाद शादी की रश्म पूरी करने के बाद की बुधवार को सुबह बारात की विदाई हुई। बाराती सारा सामान सिर पर रखकर पुनः नाव से नदी पार किए। इसके बाद दोपहर को दुल्हा विजय यादव अपनी दुल्हन बेबी यादव के साथ पैदल चलकर घाट पर पहुंचा। जहां दूल्हा-दूल्हन ने नाव पर बैठकर सुरक्षित नदी पार की। हालांकि कि विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने इस पुल को बनवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर एक पत्रक भी सौंपा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इस पुल को बनवाने का आश्वासन दिया है। आशा है कि वर्षात बाद सेमरहवा गांव से सटे रोहिन नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। और ग्रामीणों को आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगी।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More