बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

Untitled 7 copy
  • कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा
  • त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएससी) ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर गल्ला मंडी, तिराहा, मेन रोड और कॉलेज रोड सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से आम नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

ये भी पढ़ें

गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

इस दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में संकट, सांसत में लाखों लखनवी, चिंता में करोड़ों भारतीय

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन्हें मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए दोनों पर्व पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प जताया।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More