बहुजन साहित्य दे सकता समाज को नयी दिशा: इं•भीमराज

  • मेधावी छात्र और छात्राओं का हुआ सम्मान
  • मेडल और साइकिल पाकर खुश हुए मेधावी छात्र

लखनऊ। बोधिसत्व बाबा साहब टुडे मासिक पत्रिका का स्थापना दिवस एवं डॉ अंबेडकर महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पुस्तक विमोचन और वर्ष 2023-24 में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। उद्यान भवन सप्रू मार्ग लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ति खेमकरन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजू लाल रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर भीमराज शामिल हुए।

इंजीनियर भीमराज ने बताया कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। जिस समाज का साहित्य होता है वह सभी के लिए होता है। तथागत बुद्ध ने पूरे विश्व में अपने संदेशों के माध्यम से समाज को एक करने का काम किया उसके उपरांत सम्राट अशोक ने 84000 स्तूपों का निर्माण करके समाज में भाईचारा बनाने के लिए काम किया समय-समय पर अन्य महापुरुष जैसे संत रविदास, संत कबीर और भी महापुरुषों ने समाज को साहित्य के साथ-साथ गायन के माध्यम से भी समाज को जागृत करने का काम किया।

इसी परिप्रेक्ष्य में बहुजन साहित्य का उपयोगिता भारत राष्ट्र के निर्माण में है उसका भी बहुत योगदान है। वर्तमान में साहित्य के माध्यम से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं क्योंकि व्यक्ति जिंदा नहीं रहता है लेकिन उसका विचार सदैव जिंदा रहता है। जिन महापुरुषों ने साहित्य के माध्यम से समाज को जागृत करने का काम किया है उनका समाज के प्रति जो लगाव था उसको भुलाया नहीं जा सकता है और ऐसे लोग सदैव याद किए जाते रहते हैं। इस मौके पर मेधावी छात्रों को पुरस्कार स्वरूप साइकिल एवं मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर एनके गौतम, ज्ञान प्रकाश जख्मी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरआर जैसवार ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More
Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More
Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More