शिक्षक संघों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार

  • अटेवा सहित सभी संघों ने लिया समर्थन

लखनऊ। अटेवा सहित सभी संघो और शिक्षको ने आज पूरे प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया। मुजफ्फरनगर में वाराणसी के शिक्षक स्व धर्मेंद्र कुमार की पुलिस के सिपाही चंद्र प्रकाश द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर अटेवा द्वारा आर्थिक सहायता, आश्रितों को सरकारी नौकरी व असाधरण पारिवारिक पेंशन दिए जाने की मांग की गई। किंतु अभी तक सरकार द्वारा मांगे पूरी न किये जाने के विरोध में आज अटेवा सहित सभी संधो द्वारा पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया।

इस अवसर पर अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार के परिवार की तरफ से जो 6 मांगे मांगी गई हैं। उसको तत्काल सरकार स्वीकार करें जिससे परिवार के साथ न्याय हो सके अन्यथा मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।

लखनऊ के सभी पांचो मूल्यांकन केंद्र सहित पूरे प्रदेश के सभी शिक्षकों ने इस बहिष्कार में शामिल रहे। लखनऊ निशातगंज में आरपी सिंह, राजेंद्र यादव , सुनील वर्मा, डॉक्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ नीरज पति त्रिपाठी डॉ रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार ,डा० नंदलाल, सुरेश पाल सहित सैकड़ो शिक्षकों ने परिवार के साथ न्याय होने तक संघर्ष की बात कही।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More