केन्या में डॉक्टरों ने की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

नैरोबी। केन्या में डॉक्टरों ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी और सरकार पर पदोन्नति और 4,000 से अधिक मेडिकल इंटर्न की पोस्टिंग सहित उनकी शिकायतों को दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाया। हड़ताल के कारण पूरे पूर्वी अफ़्रीकी देश के अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएँ ठप्प हो गईं और मरीज़ों को बिना देखभाल के छोड़ दिया गया।

हड़ताल से प्रभावित क्षेत्रों में नाकुरू, क्वाले, किलिफ़ी, मिगोरी और मोम्बासा काउंटी शामिल हैं।  केन्या मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एंड डेंटिस्ट्स यूनियन (KMPDU) के महासचिव दावजी अटेल्ला ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद उन्होंने औद्योगिक कार्रवाई का सहारा लिया। उन्होंने बुधवार को कहा कि हमारा सात दिवसीय हड़ताल नोटिस समाप्त हो जाएगा और हमारी औद्योगिक कार्रवाई शुरू हो जाएगी। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More