ब्राजील में डेंगू से अब तक 391 मौत

रियो डी जनेरियो। ब्राजील में इस साल अब तक डेंगू से 391 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है जबकि 854 लोगों की मौत के कारणों की जांच जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की दैनिक रिपोर्ट के मुतबिक में कहा कि देशभर में डेंगू के कुल 1,583,183 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें 12,652 गंभीर किस्म के मामले हैं।

दक्षिण अमेरिकी देश में डेंगू बुखार की घटना दर वर्तमान में प्रति 100,000 निवासियों पर 757.5 मामले हैं। ब्राजील में इस साल की शुरुआत से ही डेंगू महामारी का प्रकोप बढ़ा हुआ है और बढ़ते मामलों के कारण नौ प्रांतो में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करना पड़ा है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More