भारत_श्रीलंका साझा विरासत : भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीलंका में किया रामसेतु का दौरा

शाश्वत तिवारी

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने उत्तरी प्रांत की यात्रा शुरू की, जिस दौरान उन्होंने कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया और दोनों देशों की बीच मधुर आपसी संबंधों के लिए की प्रार्थना की। उच्चायुक्त ने रामसेतु का दौरा किया और साथ ही एक मंदिर के भी दर्शन किए, जिसका जीर्णोद्धार भारत की अनुदान सहायता से किया गया है। इसके अलावा वह एक विख्यात स्थानीय चर्च में भी गए, जहां भारत तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच व्यापारिक संबंधों के अलावा प्राचीन काल से ही मजबूत सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है। भारतीय उच्चायुक्त की इस धार्मिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच इस पुरातन साझा विरासत को और मजबूत करने का काम किया है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त संतोष झा ने ऐतिहासिक मधु चर्च में आशीर्वाद लेकर उत्तरी प्रांत की अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने भारत और श्रीलंका के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भारत चर्च में तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।

उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में लिखा भारत और श्रीलंका के बीच साझा विरासत और मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित करते हुए, उच्चायुक्त संतोष झा ने रामसेतु का दौरा किया और भारत एवं श्रीलंका के लोगों की भलाई तथा भारत-श्रीलंका संबंधों के लिए प्रार्थना की। भारतीय मिशन ने बताया कि उच्चायुक्त ने प्राचीन तिरुकेथीस्वरम मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसका जीर्णोद्धार भारत की अनुदान सहायता से किया गया है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More