PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो कहा वही किया, जो किया वही बोला : योगी

  • नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं PM मोदी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो कहा वही करके दिखाया है। 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा ने PM मोदी के नेतृत्व में सांगठनिक विकास के साथ ही देश को अदभुत विकास की गति दी है। नई भाजपा के नेतृत्व की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है। प्रधानमंत्री मोदी केवल नई भाजपा के ही नहीं नए भारत के भी शिल्पी हैं। चाहें PM जनधन योजना लागू करने की बात रही हो या GST लागू करने की, तीन तलाक पर कानून बनाने की बात रही हो या धारा 370 हटाने की, सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला करना रहा हो या गलवान में चीन को जवाब देने का, देश में कोविड वैक्सीन बनाने का निर्णय रहा हो या नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाने का, प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो सब करके दिखाया है। आज तो पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी कह रहे हैं कि हमे नए भारत में रहना है। हमे नए भारत का हिस्सा बनाइए। यह सब भाजपा और नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में संभव हुआ है।

इतना ही नहीं देश की गौरव गाथा लिखने की शुरुआत करने वाले वर्तमान भारत देश के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में गुजरात में स्थापित किया गया है। यह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “जो कहा वो किया” वाले नेतृत्व में हुआ है। उपरोक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की पुस्तक के विमोचन के दौरान कहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर आधारित यह पुस्तक “नई भाजपा के शिल्पकार” मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई कृति “द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी” का अनुवाद है। हिन्दी संस्करण का अनुवाद सुनील त्रिवेदी ने किया है। विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ के पहले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने PM मोदी के व्यक्तित्व की प्रशंशा करते हुए अपनी बात रखी। भाषण के क्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में एक शेर सुनाया। उन्होंने कहा, “हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।

पुस्तक के लेखक अजय कुमार सिंह ने पुस्तक की विषय सामग्री के बारे में जानकारी दी। आयोजन में सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, राकेश कुमार सचान, योगेन्द्र उपाध्याय, नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, संजय कुमार निषाद शामिल हुए। कार्यक्रम में सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, बलदेव सिंह औलख, दया शंकर सिंह, राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी, गुलाब देवी,धर्मवीर प्रजापति, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह तथा प्रभात प्रकाशन के प्रमुख कार्यकारी प्रभात एवं सरकार के प्रमुख अधिकारी गण आदि भी मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More