जानिए नया वाहन खरीदने का शुभ दिन, तिथि, नक्षत्र, लग्‍न और राशि अनुसार रंग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

वाहन खरीदने से पहले आपको ज्योतिष की किन बातों पर ध्यान देना चाहिए ताकि आप किसी भी बड़े नुकसान से बच सकें।  वाहन खरीदना सभी का सपना होता है। कुछ लोग वाहन अपने निजी इस्तेमाल के लिए खरीदते हैं। वहीं, कुछ लोग कमर्शियल इस्तेमाल के लिए वाहन खरीदते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग वाहन खरीद लेते हैं, लेकिन वह वाहन कुछ दिनों में ही उनको इतना घाटा देने लगता है, जिसकी वजह से वह व्यक्ति उस वाहन को लेकर काफी परेशान हो जाता है और उस वाहन को बेच देता है। तो वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जो वाहन को खरीदने के बाद वाहन उनको इतना शुभ फल प्रदान करता है। जिसकी वजह से वहां वाहन को अपने पास काफी समय तक रखते हैं। और अगर वह वाहन पैसा कमाने के लिए खरीदा गया है। तो उस वाहन से उस व्यक्ति को इतना मुनाफा होता है। कि वह दूसरा वाहन भी खरीदने की कोशिश करने लगता है। और उसमें भी वह सफल हो जाता है। इन सब बातों के पीछे एक मुख्य वजह वाहन खरीदने से पहले शुभ दिन, शुभ मुहूर्त और अपनी राशि के अनुसार वाहन खरीदना।

वाहन खरीदने का शुभ दिन कौनसा है?

अगर वाहन खरीदने के शुभ दिन के बारे में बात करें तो, सोमवार, बुधवार और गुरुवार शुभ माना जाता है। लेकिन इसके अलावा आप शुक्रवार को भी वाहन खरीद सकते हैं। इन दिनों में आप किसी भी प्रकार का वाहन खरीद सकते हैं।

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त

वाहन खरीदने की शुभ तिथियां कौनसी हैं?

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथि प्रतिपदा, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा है। इन तिथि में वाहन को खरीदा सकते है। यह तिथियां वाहन खरीदने के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं।

कौन से नक्षत्र में वाहन खरीदना चाहिए?

अगर आप उस शुभ नक्षत्र में वाहन खरीदें, तो वह आपके लिए शुभ साबित होंगे। वाहन खरीदने के लिए शुभ नक्षत्र अश्विनी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, चित्रा, स्वाति, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा एवं रेवती नक्षत्र होते हैं। इन नक्षत्र में आप किसी भी प्रकार का वाहन खरीद सकते हैं।

किस लग्न में वाहन खरीदना शुभ होता है?

वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ चर लग्न होता है। मेष, कर्क, तुला और मकर इस लग्न में खरीदा गया वाहन सर्वथा चलता रहता है। ऐसे वाहन को भाड़ा मिलता रहता है। इस लग्न में वाहन नहीं खरीद पाते हैं। तो आप द्विस्वभावी लग्न में भी वाहन खरीद सकते हैं। द्विस्वभावी लग्न है। मिथुन, कन्या, धनु और मीन यह लगना वाहन खरीदने के लिए शुभ लग्न होता है।

देवी के नौ रुप हमारी आंतरिक शक्तियां

राशि के अनुसार करें रंग का चयन

  1. मेष राशि वालों के लिए नीले रंग का वाहन खरीदना चाहिए। नीले रंग से मिलते जुलते रंग वाला वाहन भी शुभ होता है।
  2. वृषभ राशि वालों के लिए सफेद और क्रीम कलर की गाड़ी खरीदना बेहद शुभ होता है।
  3. मिथुन राशि वाले व्यक्ति को हरा और क्रीम कलर का वाहन खरीदना शुभ होता है।
  4. कर्क राशि वाले व्यक्ति को पीला, लाल और काला रंग का वाहन खरीदना शुभ फलदाई होता है।
  5. सिंह राशि वाले व्यक्ति को इसीलिए स्लेटी या ग्रे रंग का वाहन खरीदना लाभप्रद होता है।
  6. कन्या राशि वाले व्यक्ति को नीला और सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ फलदाई होता है।
  7. तुला राशि वाले व्यक्ति को भूरा और काला रंग का गाड़ी खरीदना शुभ होता है।
  8. वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति को सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है।
  9. धनु राशि वाले व्यक्ति को लाल या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
  10. मकर राशि वाले व्यक्ति को स्लेटी, सफेद और ग्रे रंग की गाड़ी खरीदना चाहिए।
  11. कुंभ राशि वालों के लिए ग्रे, नीला और सफेद रंग की गाड़ी खरीदना शुभ होता है।
  12. मीन राशि वाले व्यक्ति को नारंगी, गोल्डन और पीला रंग की गाड़ी खरीदना शुभ होता है।

क्या शनिवार को वाहन खरीदना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर पर खरीद कर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं। लेकिन लोहे का दान शनिवार को किया जाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

 

Religion

जीवन में आ रही हो समस्या तो उसे दूर करने के लिए अपनाएं ये छोटा सा उपाय

कार्य में असफलता दूर करना हो या फिर हटाना हो नजर दोष तो अपनाएं ये कार्य काले तिल के इस तरह उपयोग से धन की समस्या हो जाएगी दूर और हट जाएगा दुख ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री जी’ लखनऊ। कार्यों में आ रही परेशानियों और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र की […]

Read More
Religion

बस्तर का एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग दंतेवाड़ा की मावली गुड़ी में

करीब एक हजार साल पुराना है यह शिवलिंग बस्तर में छिंदक नागवंशी राजाओं का वर्चस्व रहा है और यह शिव उपासक थे, इसलिए पूरे बस्तर में शिव परिवार की प्रतिमाएं सर्वाधिक हैं किंतु दक्षिणमुखी शिवलिंग सिर्फ एक है। यह शिवलिंग दंतेवाड़ा में मावली माता मंदिर परिसर में है। यह करीब एक हज़ार साल पुराना तथा […]

Read More
Religion

चलने-फिरने में अक्षम युवती दर्शन को पहुंची

अयोध्या। 8मई। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ युवती ने सुविधापूर्वक श्री राम लला का दर्शन किया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मंदिर परिसर में की गई व्यवस्था की सराहना की। 26 वर्षीय भावना चलना-फिरना तो दूर उठकर खड़ी भी नहीं हो सकती। अलबत्ता, समझने, बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। वे अपने मां बाप के […]

Read More