बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

  • घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान
  • सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि अब सीतापुर जिले में एक युवक ने परिवार को तबाह कर सनसनी फैला दी। मां व पत्नी ने युवक को ग़लत संगत से बचाने के लिए समझाया वह समझने के बजाय अपनों के लिए काल बन गया और खुद भी मौत को गले लगा लिया।

यह सनसनीखेज मामला लखनऊ से सटे सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र स्थित पल्हापुर  गांव में हुई। बताया जा रहा है कि यहां का निवासी अनुराग ने अपनी 65 वर्षीय मां सावित्री, 40 वर्षीय पत्नी और 12, 9 व छह वर्षीय बच्चों का कत्ल करने के बाद खुद को भी गोली मारकर मौत के गले लगा लिया।

UP के सीतापुर ज़िले में 6 लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुँचे कप्तान IPS चक्रेश मिश्रा का बयान

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल की, लेकिन असल पता नहीं चल पाया कि वह क्यों सभी की जान ले ली। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि अनुराग शराब पीने का लती था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था।

नशे की लत ने बनाया कातिल

करीब 45 वर्षीय अनुराग के से पल्हापुर गांव में हर कोई हैरान था। गांव में रहने वाले लोगों में यही चर्चा है कि मां, पत्नी और बच्चों की हत्या करते समय उसके हाथ क्यों नहीं कांपे। उसने अपनों की जान ही ले ली और खुद को मौत को गले लगा लिया। लोगों में यह भी चर्चा थी कि परिवार में उपजी कलह ने उसे मां, पत्नी और बच्चों का क़ातिल बना दिया।

बड़ी घटनाः पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

थाना रामपुर मथुरा के पाल्हापुर गांव में एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चों को मार डाला। एक साथ पांच हत्याएं करने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर रक्तरंजित हथौड़ा मिलने की बात कही जा रही है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

रिटायर भ्रष्ट अफसरों को सौंप दी गई चीनी मिलों की कमान!

नियमों को दर किनार कर सौंप दिए वित्तीय अधिकार सहकारी चीनी मिल संघ और मिलों में सेवानिवृत अफसरों की बल्ले बल्ले लखनऊ। शासन में बैठे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आला अफसरों ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिलों का हाल बेहाल कर रखा है। चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए गैर अनुभवी अफसरों को […]

Read More
Crime News homeslider Raj Dharm UP

अपर्णा के खिलाफ SP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी मुकदमे की तहरीर

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडे जलाने से जुड़ा है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। शिकायत के अनुसार अपर्णा यादव बिष्ट ने विधानसभा के सामने कथित रूप से सपा-कांग्रेस का झंडा […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सात महीने में बदली परिवहन आयुक्त, किंजल सिंह का तबादला बना चर्चा का केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। करीब 40 वरिष्ठ अधिकारियों के इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा परिवहन आयुक्त रहीं किंजल सिंह को लेकर हो रही है। महज 7 महीने के कार्यकाल के भीतर ही उन्हें पद से हटा दिया गया, […]

Read More