जीवन में आ रही हो समस्या तो उसे दूर करने के लिए अपनाएं ये छोटा सा उपाय

  • कार्य में असफलता दूर करना हो या फिर हटाना हो नजर दोष तो अपनाएं ये कार्य
  • काले तिल के इस तरह उपयोग से धन की समस्या हो जाएगी दूर और हट जाएगा दुख

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री जी’

लखनऊ। कार्यों में आ रही परेशानियों और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र की किताबों में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक है काले तिल के असरकार और चमत्कारिक उपाय। आप भी जानिए…

राहु-केतु और शनि से मुक्ति हेतु

कुंडली में शनि के दोष हों या शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रहा हो तो प्रत्येक शनिवार को बहते जल की नदी में काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय से शनि के दोषों की शांति होती है। आप काले तिल भी दान कर सकते हैं। इससे राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा कालसर्प योग,  साढ़ेसाती, ढय्या, पितृदोष आदि में भी यह उपाय कारगर है।

धन की समस्या दूर करने हेतु – हर शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इस उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

धनहानि रोकने हेतु : मुठ्ठी भर काले तिल को परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उसारकर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें, धनहानि बंद होगी|

बुरे समय से मुक्ति हेतु

‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करते हुए प्रत्येक शनिवार को दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे कैसा भी बुरा वक्त चल रहा होगा तो वह दूर हो जाएगा।

रोग कटे सुख मिले 

हर रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे शनि के दोष तो शांत होंगे ही पुराने समय से चली आ रही बीमारियां भी दूर हो सकती हैं। दूसरा उपाय यह है कि शनिवार को यह उपय करें। जौ का 125 पाव (सवा पाव) आटा लें। उसमें साबुत काले तिल मिलाकर रोटी बनाएं। अच्छी तरह सेंके, जिससे वे कच्ची न रहें। फिर उस पर थोड़ा-सा तिल्ली का तेल और गुड़ डाल कर पेड़ा बनाएं और एक तरफ लगा दें। फिर उस रोटी को बीमार व्यक्ति के ऊपर से 7 बार वार कर किसी भैंसे को खिला दें। पीछे मुड़ कर न देखें और न कोई आवाज लगाए। भैंसा कहां मिलेगा, इसका पता पहले ही मालूम करके रखें। भैंस को रोटी नहीं खिलानी है।

कार्य में सफलता हेतु अपनाएं यह उपाय

अपने हाथ में एक मुट्ठी काले तिल लेकर घर से निकलें। मार्ग में जहां भी कुत्ता दिखाई दे उस कुत्ते के सामने वह तिल डाल दें और आगो बढ़ जाए। यदि वह काले तिल कुत्ता खाता हुआ दिखाई दे तो यह समझना चाहिए कि कैसा भी कठिन कार्य क्यों न हो, उसमें सफलता प्राप्त होगी।

नजरदोष     

जब कभी किसी छोटे बच्चों को नजर लग जाती है तो, वह दूध उलटने लगता है और दूध पीना बन्द कर देता है, ऐसे में परिवार के लोग चिंतित और परेशान हो जाते है। ऐसी स्थिति में एक बेदाग नींबू लें और उसको बीच में आधा काट दें तथा कटे वाले भाग में थोड़े काले तिल के कुछ दाने दबा दें। और फिर उपर से काला धागा लपेट दें। अब उसी नींबू को बालक पर उल्टी तरफ से 7 बार उतारें। इसके पश्चात उसी नींबू को घर से दूर किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें। इस उपाय से शीघ्र ही लाभ मिलेगा।

आयु वृद्धि

मंगल या शनिवार के दिन काले तिल, जौ का पीसा हुआ आटा और तेल मिश्रित करके एक रोटी पकावें, उसे अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेकें, फिर उस पर तेल मिश्रित गुड़ चुपड़ कर व्यक्ति पर सात बार वारकर भैंसे को खिलावें।

Religion Uttar Pradesh

अब बेफिक्र होकर वाराणसी में दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु

योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर चार साइज़ के 225 डिजिटल लॉकर की होगी सुविधा, मोबाइल से लेकर सूटकेस तक रखा जा सकेगा सुरक्षित दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया ,टाउन हॉल,और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है वाराणसी । श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा […]

Read More
homeslider Religion

अक्षय तृतीया के दिन खरीद लें ये छोटी-छोटी वस्तुएं… घर में बरस जाएगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

भगवान परशुराम के जन्मदिन के दिन कुछ भी खरीदने से वो हो जाता है अक्षय स्फुटिक श्रीयंत्र, दक्षिणवर्ती शंख, व्यापार वृद्धि यंत्र, वीसा यन्त्र, आदि की अति शुभ खरीददारी अक्षय तृतीया पर बाजार से रुई जरूर खरीदें इससे घर में सुख- शांति और माँ लक्ष्मी का होता है वास  अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya, वो शुभ तिथि […]

Read More
homeslider National Religion

हज यात्रा 2026 : भारतीय हजयात्रियों का पहला जत्था 18 अप्रैल को रवाना होगा

हज सुविधा ऐप का प्रयोग कर कई सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे हजयात्री व उनके परिजन राजधानी लखनऊ समेत 18 जगहों से एक साथ शुरू होगी हजयात्रा, जानें सभी शहरों के नाम… सरकार ने हजयात्रियों के लिए जारी की है एक गाइडलाइन, उसे भी जानना है जरूरी नया लुक संवाददाता/पीआईबी नई दिल्ली। भारत की हज यात्रा […]

Read More