पाकिस्तान में एक आतंकवादी मारा गया, एक सैनिक की मृत्यु

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में दो सैन्य अभियानों में कम से कम एक आतंकवादी कमांडर मारा गया तथा एक सैनिक की मृत्यु हो गयी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शुक्रवार की रात बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों गुरुवार रात प्रांत में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादी समूहों से मुठभेड़ हुई। ISPR ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर मर्दन जिले के कटलांग क्षेत्र में अभियान चलाया और इस दौरान फैसल नामक आतंकवादी मारा गया।

सेना ने कहा कि मारा गया आतंकवादी कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांछित था। वहीं, एक अन्य अभियान ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पाराचिनार में आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक की मृत्यु हो गयी। इससे पहले दिन में, सेना ने कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी में कम से कम चार सैनिकों की मृत्यु हो गयी थी तथा तीन आतंकवादी मारे गए थे। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More