इंडिया गठबंधन के नाम को लेकर दायर याचिका की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 26 राजनीतिक दलों द्वारा गठबंधन का नाम भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) रखे जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता में गठित शीर्ष अदालत की पीठ ने रोहित खेरीवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि आप इसे दायर करने वाले कौन है? यह पूरी तरह से सार्वजनिक हित को कमतर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई शिकायत है, तो आपको निर्वाचन आयोग में जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि राजनीतिक पार्टियां ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग क्यों कर रही है। यह भारतीय संविधान के सिद्धांत के खिलाफ है। याचिका में न्यायालय से विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन के नाम के तौर पर ‘इंडिया’ नाम का इस्तेमाल करने से रोकने की अपील की गयी है। न्यायमूर्ति कौल ने इस PIL पर सुनवाई करने से इकार कर दिया और याचिकाकर्ता को चेतावनी दी कि या तो आप याचिका वापस लें या इसे खारिज किए जाने का सामना करें। उन्होंने कहा कि आप इसे स्वेच्छा से वापस ले सकते हैं, नहीं तो हम इसे खारिज कर देंगे। इसके बाद याचिकाकर्ता वकील ने न्यायालय को याचिका को वापस लेने की इजाजत मांगी, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार कर लिया। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More